कैनाल कालोनी क्षेत्र लावारिस लाश मिली,हड़कंप,मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमार्टम की कार्रवाई को भेजा,शिनाख्त नहीं
रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र कैनाल कालोनी क्षेत्र में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा गई। इसी बीच किसी ने सूचना पर पुलिस को दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। सोमवार दोपहर को कैनाल कालोनी क्षेत्र में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पर एसएसआई अनिल जोशी मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी ली। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई को मोर्चरी भिजवा दिया। एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि पुलिस शिनाख्त के लिए फोटो सोशल मीडिया पर अपडेट की है। पुलिस भी संबंधित थाना पुलिस से भी प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
