आसाम,पुंडुचेरी,पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, विधायक शिव के कार्यालय पर आतिशबाजी,मिष्ठान खिलाकर मनाया जश्न,रुद्रपुर में भी छाई बंगाल की झालमुड़ी
विधायक ने कहा पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्मा नेतृत्व का परिणाम,टीएमसी के अराजकता गुंडाराज का हुआ अंत

रुद्रपुर। पांच राज्यों के चुनाव के 4 मई को आये परिणाम में पुडुचेरी,आसाम और बहुचर्चित पश्चिम बंगाल में भाजपा एतिहासिक से विधायक शिव अरोरा के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी, मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया।इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा कि असम, पुंडुचेरी,पश्चिम बंगाल मे भाजपा की अस्मरणीय विजय ने सबित कर दिया देश की जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व के साथ है। उन्होंने कहा कि यह विजय उन विपक्षियों के मुंह पर तमाचा है जो देश में तुष्टिकरण राजनीति में विश्वास रखते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और भाजपा के बूथ अध्यक्ष से लेकर संगठन के एक-एक कार्यकर्ता की मेहनत का परिणाम है जो बंगाल में गुंडाराज और आए दिन लोगों सरेआम मर जाना इस प्रकार की घटनाएं सुर्खियों में रहते थे। इस बार बंगाल का हिंदू जाग उठा है उसने प्रचंड बहुमत से भाजपा को विजय दिलाई है जो बताता कि टीएमसी और वह उनकी जिहादी मानसिकता के गुंडो की अराजकता से बंगाल त्राहि त्राहि कर चुका था।विधायक ने कहा यह जीत कई माइनो में विशेष है इसमें असम में हमने तीसरी बार सरकार बनाने का कार्य किया पुंडुचेरी में भी भाजपा गठबंधन दोबारा से जीत दर्ज की।वहीं पश्चिम बंगाल में आजादी के बाद से पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल में बनने जा रहा है। भाजपा के संस्थापक सदस्य श्याम प्रसाद मुखर्जी ने जिस पश्चिम बंगाल की कल्पना की थी और उनके अथक प्रयास व परिश्रम के कारण पश्चिम बंगाल राज्य मिला था। पश्चिम बंगाल चुनाव में चर्चा में आई झालमुड़ी की दीवानगी रुद्रपुर विधायक के कार्यालय पर भी नजर आई। विधायक ने कार्यकर्ताओं संग झालमुड़ी खाकर जीत के जश्न का इजहार किया।इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा,शालनीं बोरा, प्रीत ग्रोवर, राजेश बजाज,केके दास, हिमांशु शुक्ला, पुष्पा ग्रोवर,,संदीप राव,सतनाम सिंह, मोर सिंह, दिलीप अधिकारी,आयुष चिलाना,शिवकुमार राय, मनोज मदान, वेद ठुकराल,विक्की वाल्मीकि नमन चावला,राजेश कामरा,मयंक कक्कड़, मोहित कक्कड़ आदि मौजूद रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
