भदईपुरा में युवक पर कई राउंड फायरिंग,अफरातफरी,मौके से भागने का प्रयास कर रहा किशोर दबोचा,तमंचा बरामद,डायल 112 की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची,4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
दवा लेने जा रहा था पीड़ित,दो तीन बाईकों पर सवार आए हमलावरों ने रोक कर गाली गलौज करते हुए मारपीट का आरोप
रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र भदईपुरा में बाईकों पर सवार आए युवकों ने एक युवक पर रास्ते में घेर कर उससे मारपीट कर कई राउंड फायरिंग कर दी। युवक बाल बाल बच गया। वहां पर अफरातफरी मच गई। इसी बीच मौके से भागने का प्रयास कर रहा किशोर को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर को हिरासत में लिया और उसे कोतवाली ले जाया गया। उसके पास से तमंचा बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस अन्य की तलाश कर रही है। नीरज त्यागी पुत्र मुकेश त्यागी निवासी भदईपुरा वार्ड 14 रुद्रपुर ने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर लगभग 1.30 बजे खाना खाकर मोहल्ले में दवा लेने रोहन मेडिकल पर जा रहा था। इसी बीच दो तीन बाईकों से लडके आ रहे थे। सुमित बंगाली की गाडी रोकी और पूछा कि कल साथ मारपीट का कारण पूछा। आरोप है कि सुमित बंगाली व उसके साथियों ने उसके साथ गाली गलौज ,मारपीट शुरु कर दी। इसी दौरान सुमित बंगाली ने अपनी कमर से तमंचा निकाला और मेरे पीछे पड गया। शनि मन्दिर के अन्दर घुस कर जान बचाई। पीड़ित के मुताबिक सुमित बंगाली ने तमन्चें से फायरिंग कर दी। कालोनी के लोग शोर शराबा सुनकर बाहर आ गए। तभी सुमित बंगाली, उसके साथी रविषेक यादव,विशाल, सोहन वहां से बाईक से भागने लगे। इसी दौरान मेरी मां पुनम त्यागी ने बाईक समेत एक को पकड़ लिया। बताया कि सुमित बंगाली व उसके साथियों ने अपने साथी को बचाने को हवाई फायर किए। बताया कि सोहन मलिक को पकड कर सूरज त्यागी के घर ले आये।उसकी तलाशी में उससे एक तमंचा मिला। बाद में घटना की सूचना डायल 112 पर दी। मौके पर पुलिस पहुंची। मौके से सुमित बंगाली और उसके साथी भागने में सफल रहे। आरोप लगाया कि सुमित बंगाली ने उस पर जान से मारने की नियत से फायर किया था। जिससे वह बाल बाल बच गया।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
