उत्तराखंड एसटीएफ ने डेढ़ करोड़ कीमती 1 हाथी दांत के साथ दो वन्य जीव तस्कर दबोचे,दोनों वन्य जीव तस्करों को बराकोली रेंज, कल्याणपुर, सितारगंज से पकड़ा,एसटीएफ ने सटीक सूचना पर की कार्रवाई
बरामद हाथी दांत का बजन लगभग 7 किलो 820 ग्राम,जिसकी अन्तराष्ट्रीय कीमत करीब 1.5 करोड़ बताई जा रही
रुद्रपुर। राज्य में वन्य जीव जन्तुओं के विरूद्ध होने वाले अपराध एवं उनके अंगो की अवैध तस्करी में लिप्त तस्करों की अवैध गतिविधियों की रोकथाम और धरपकड़ के लिए डीजीपी दीपम सेठ ने राज्य स्पेशल टास्क फोर्स को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत एसएसपी एसटीएफ ने टीमों को निर्देशित किया कि वन्य जीवों की तस्करी में संलिप्त प्रत्येक तस्कर की कुंडली तैयार कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। उत्तराखंड एसटीएफ की कुमाऊ यूनिट ने बीती देर रात्रि जनपद ऊधामसिंह नगर के सितारगंज क्षेत्र से 2 वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 हाथी दांत (जिनकी लम्बाई 3 फिट,3 इंच लगभग, गोलाई 13 इंच, वजन 7 किलो 820 ग्राम लगभग) बरामद किया। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड एसटीएफ को मैनुवली सूचना मिली थी कि सितारगंज क्षेत्र में वन्य जीव जन्तुओं के अंगो तथा हाथी दांत की अवैध तस्करी हो रही है। एसटीएफ को सटीक सूचना कि सोमवार रात्रि में बराकोली वन रेंज, कल्याणपुर, सितारगंज में कुमाऊ एसटीएफ और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से चैकिंग की। टीम ने चैकिंग के दौरान दो वन्य जीव जंतु तस्कर गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 हाथी दांत बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि हाथी दांत एवं हाथी के अंगों को वन्यजीव जन्तु संरक्षण अधिनियम की पहली अनुसूची में रखा गया है। इसका शिकार करना एक गम्भीर अपराध है। पकड़े गये तस्कर के विरुद्ध बराकोली रेंज में वन्यजीव अधिनियम (वाइल्ड लाइफ एक्ट) के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि तस्करों से पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ ने इस मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है। यदि इस मामले में अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्तता मिलती है तो उसके विरूद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।एसएसपी एसटीएफ ने जनता से अपील की है कि वह वन्यजीवों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरूद्व कार्रवाई हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखंड टीम को सूचना दे।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः
1. मरतुन्जय हलदार पुत्र सुकुमार हलदार निवासी गुरुग्राम, शक्तिफार्म थाना सितारगंज।
2. माणिक मंडल पुत्र स्वर्गीय निर्मल मंडल निवासी गुरुग्राम, शक्तिफार्म थाना सितारगंज।
बरामदगी का विवरण-
1 हाथी दांत लम्बाई 3 फिट 3 इंच, गोलाई 13 इंच, वजन 7 किलो 820 ग्राम,2 बाईकें।
एसटीएफ टीम में निरीक्षक विकाश चौधरी,उप निरीक्षक विपिन चंद्र जोशी,एसआई कृष्ण गोपाल मठपाल,महेन्द्र गिरी,किशोर कुमार, मनोज बबाडी,जीतेन्द्र कुमार,
कृष्ण चंद्र शर्मा ( टेक्निकल हैंड के अलावा
वन विभाग बराकोली रेंज टीम में वन क्षेत्राधिकारी कैलाश चंद्र गुणवंत,जगदीश चंद्र पंत बीट अधिकारी,ललित चंद्र जोशी बीट अधिकारी,सरजीत सिंह, बीट अधिकारी,फईम बीट अधिकारी,सुरेश वन आरक्षी आदि शामिल रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
