रुद्रपुर में असम राइफल पूर्व सैनिक कल्याण संघ आखिर भारतीय की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन,केरल से आए संघ के संस्थापक एवं महासचिव वीटी नायर ने भी की शिरकत
सीमा पर जान की बाजी लगा कर सरहद की रक्षा करते वक्त शहीद एक राम आर्य ने अपनी शहादत दी, आदर्श कालोनी स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किए
रुद्रपुर। मंगलवार को आदर्श कालोनी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन असम राइफल पूर्व सैनिक कल्याण संघ आखिर भारतीय द्वारा किया गया। जिसमें केरल से आए संघ के संस्थापक एवं महासचिव वीटी नायर ने भी शिरकत की। इस दौरान किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने वीरांगना हेमलता सिंह को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन देते हुए कहा कि जिस प्रकार सीमा पर जान की बाजी लगा कर सरहद की रक्षा करते वक्त शहीद एक राम आर्य ने अपनी शहादत दी है। उस कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि देश और देशवासियों की रक्षा करते हुए शहीद फौजियों को लेकर कोई भी सरकार हो उनके परिवार के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित करनी चाहिए,लेकिन जिस प्रकार असम राइफल के आश्रित भटक रहे है,उन परिवारों को सम्मान और सहयोग देना शासन-प्रशासन के अलावा देश-प्रदेश की जनता को देना चाहिए। संस्थापक व महासचिव वीटी नायर ने आतंकी मुठभेड़ का वाक्या बताते हुए कहा कि ट्रेनिंग पूर्ण करने के बाद मार्च 1990 में जवान एक राम आर्य की तैनाती सात असम राइफल यूनिट में हुई और पहली तैनाती जम्मू कश्मीर में हुई। पांच मई 1991 को मिली सूचना के आधार पर जब टुकड़ी ने काउंटर इमरजेंसी अभियान चलाया तभी आतंकवादियों ने हमला बोल दिया और कुपवाड़ा में हुई मुठभेड़ में शहीद की टुकड़ी ने 72 आतंकवादियों को मार गिराया और 13 आतंकियों को जिंदा पकड़ा,जबकि 150 से अधिक आतंकवादियों के होने की पुष्टि भी हुई। मुठभेड के बाद बड़ी तादाद में गोला बारुद भी बरामद हुआ। यहीं कारण है कि शहीद का अदम्य साहस को शहीदी दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस मौके पर संघ के कोषाध्यक्ष वीए वेनुगोपालन, राजस्थान से वीजे थामस, हरियाणा से एसके दहिया,कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी, पार्षद जितेश शर्मा, पार्षद गौरव खुराना, प्रकाश शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, जिला पंचायत सदस्य सुखदेव हाल्दार,कमांडर नयन सिंह रावत, सूबेदार मेजर खड़ग सिंह कार्की,बद्री सिंह, प्रेम सिंह, वीनू नैयर,आरके राघी,तुलसी नैयर,आधा कृष्णन, एनएस बिष्ट,एसएम रमेश राम, चंदन राम,ललित बिष्ट,आनंद शर्मा, प्रकाश दास, सुरेंद्र गुप्ता, सुनील, ज्योति टम्टा आदि शामिल रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
