मिजोरम पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट की स्पा सेंटरों पर संयुक्त छापेमारी, पुलिस कार्रवाई देख कई स्पा संचालक फरार,कई दलाल चिन्हित,यूनिट ने मिजोरम की कई युवतियों का किया रेस्क्यू
कार्रवाई के दौरान एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग प्रभारी निरीक्षक समेत मिजोरम के पुलिस अधिकारी शामिल,मिजोरम पुलिस ने शहर में डेरा डाल रखा था
रुद्रपुर। शहर में मसाज कराने की आड में चल रहे देह व्यापार के अनैतिक धंधे का एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट,मिजोरम पुलिस और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। इस दौरान मिजोरम से लापता हुई कई युवतियों का रेस्क्यू किया। वहीं दूसरी ओर पुलिस की कार्रवाई देख कई स्पा संचालक फरार हो गए। इसके साथ ही पुलिस ने कई दलालों को चिह्नित भी किया है। जो युवतियों को बहला फुसलाकर जिस्मफरोशी के धंधे में लगा देते थे। पिछले कुछ दिनों से जिले की एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट और पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर शहर के कई स्थानों पर छापेमारी कार्रवाई कर मसाज की आड में जिस्म फिरौशी का धंधा संचालित करने वाले स्पा संचालक को चिह्नित कर गिरफ्तारी की थी। साथ ही कई लड़कियों का रेस्क्यू भी किया था। ऐसे प्रकरण को लेकर पुलिस की टीमें लगाकर सुरागरसी कर रही थी। इसी दौरान मिजोरम पुलिस ने कोतवाली पुलिस से पिछले कई दिन पहले संपर्क किया और मिजोरम से कई लड़कियां लापता होने की सूचना दी। फोटो व पहचान भेजी। इस पर एएचटीयू ने सुरागरसी व पतरसी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम को मिजोरम पुलिस की एक टीम ने शहर में डेरा डाल दिया। पुख्ता साक्ष्य मिलने के बाद मंगलवार को मिजोरम पुलिस और एएचटीयू के समेत कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने काशीपुर फ्लाईओवर समीप ब्यूटी क्वीन सैलून व स्पा और दूसरे मंजिल पर स्थित सेटटेशन स्पा सेटर पर छापा मारा। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को देख संचालक गोपनीय रास्तों से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों ही स्पा सेंटर से करीब दस लड़कियों को बरामद कर रेस्क्यू किया। जिसमें कुछ नाबालिग भी बताई जा रही है। रेस्क्यू लड़कियों में ज्यादातर लड़कियां मिजोरम की है और गुमशुदगी में मुकदमा दर्ज भी है। पुलिस ने संचालक व दलालो को चिह्नित कर लिया और कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की कार्रवाई से शहर में चल रहे स्पा संचालकों में हड़कंप मचा हुआ।
पुख्ता सबूत मिले थे
रुद्रपुर। एसएसपी अजय गणपति के मुताबिक पिछले कई दिनों से एएचटीयू व पुलिस जिस्मफरोशी के धंधे प्रकरण की बारीकी से जांच कर रही थी। मिजोरम पुलिस से आई सूची के आधार पर कई संदिग्ध स्पा सेंटर पर लड़कियां देखी गई और मंगलवार को पुख्ता सूचना के बाद मिजोरम पुलिस और उत्तराखंड पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान कई लड़कियों को रेस्क्यू किया। जल्द ही पूरे नेटवर्क को चिह्नित कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
