भारत विकास परिषद का गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित
172 बच्चे लाभान्वित हुए, बच्चों को स्टेशनरी का वितरण करके प्रोत्साहित किया
रुद्रपुर। भारत विकास परिषद रूद्रपुर शाखा की ओर से गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन राजकीय प्राथमिक विद्यालय रविंद्र नगर में आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक सदस्य मनीष अग्रवाल एवं शाखा अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वाल्लन और राष्ट्रगीत के साथ आरंभ किया। इस मौके पर विद्यालय में भारत विकास परिषद के द्वारा आयोजित गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में अतिथियों ने बहुत ही सुंदर शब्दों में छात्रों को संबोधित किया। इस दौरान गुरु-शिष्य के संबंधन में भी विस्तार से बताया। जतिन अग्रवाल ने भी मंच का संचालन करने के साथ-साथ, बच्चो को संबोधित किया। कार्यक्रम में शाखा की तरफ से उत्कृष्ट पाठन कार्य के लिए गुरुजनों एवं प्रधानाचार्य को शॉल पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में 172 बच्चे लाभान्वित हुए। बच्चों को स्टेशनरी का वितरण कर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में मौजूद परिषद के सदस्यों ने कहा कि विश्वास के साथ ही यह कार्यक्रम समाज में गुरु और शिष्य के संबंध को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।इस कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य किशन शर्मा,शाखा अध्यक्ष आनंद अग्रवाल,कोषाध्यक्ष शक्ति बठला,राज कुमार बिंदल, संजीव अरोड़ा,राहुल सिंघल,अमित गंभीर,प्रियंका अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अमित अरोरा बॉबी आदि मौजूद रहे।


मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
