डिग्री कालेज में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन
सफाई व्यवस्था समेत कई कार्यक्रम आयोजित हुए
रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर के प्रांगण राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत योगाभ्यास से की गई। इसके बाद विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर एवं पार्क में सफाई अभियान की शुरुआत की। बाद बौद्धिक सत्र आयोजित किए गए जिसमें प्रोफेसर सर्वजीत सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मंजीत सिंह ने विद्यार्थियों द्वारा किए गए श्रमदान की सराहना करते हुए महाविद्यालय परिसर को सफाई करने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ चंद्रपाल ने ईट इंडिया यूथ हैकथन उत्तराखंड 2026 के संबंध में और उसकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से स्वयंसेवियों को अवगत कराया। प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थी शामिल हुए। जिनकी उम्र 18 से 29 वर्ष के बीच में और उसके पास संस्था का आई कार्ड हो। विजेता टीम को पुरस्कार ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ शिल्पी अग्रवाल ने राष्ट्रीय यूथ पार्लियामेंट के मामले में छात्र छात्रों को प्रतिभाग़ करने के लिए प्रेरित किया । इस दौरान डॉ वसुंधरा उपाध्याय, जनार्दन कांडपाल,संदीप, सत्येंद्र शाह, कैलाश चौधरी,गोविंद ,सरिता बिष्ट, छात्र संघ अध्यक्ष रजत सिंह बिष्ट,छात्र नेता प्रेम विश्वास समेत अन्य छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
