यूजीसी कानून के खिलाफ सवर्ण समुदाय के लोगों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
सरकार पर युवा पीढ़ी के अंदर नफरत फैलाने वाला कानून बनाने का आरोप लगाया
कानून को रद्द नहीं किया तो भाजपा का बहिष्कार की चेतावनी,आंदोलन की भी धमकी
रुद्रपुर। केंद्र सरकार द्वारा यूजीसी कानून लागू होने पर सवर्ण समुदाय के लोगों ने कानून को रद्द करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौपा। उन्होंने जल्द ही कानून को रद्द नहीं किया,तो भाजपा का बहिष्कार करते हुए की चेतावनी दी है। शनिवार को समस्त सवर्ण समाज के लोग जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौपा। लोगों कहना था कि केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) लागू किया है। जिसमें सवर्ण समुदाय के साथ भेदभाव किया गया,जबकि देश में यूजीसी कानून की कोई आवश्यकता नहीं है। उनका आरोप था कि सरकार ने सवर्ण समुदाय के युवाओं को प्रताडित करने का कार्य किया है और फूट डालो राज करो की राजनीति को बढ़ावा दिया है, जबकि वास्तविकता यह है कि वर्तमान में युवा पीढ़ी को जाति-धर्म का ज्ञान नहीं है और सर्वधर्म समभाव की भावना से मित्रता है,लेकिन अब सरकार ने युवा पीढ़ी के अंदर नफरत फैलाने वाला कानून बनाया है। आरोप था कि जहां केंद्र सरकार हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना कर रही है। वहीं सवर्ण समुदाय के साथ भेदभाव की राजनीति को बढ़ावा दे रही है।जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सर्व समाज से संगठित होकर यूजीसी का पुरजोर विरोध करने का आह्वान किया और केंद्र सरकार से इस काले कानून को ही रद्द करने का मुद्दा उठाया। ताकि देश-प्रदेश की कौमी एकता व अखंडता बनी रहे। कहा कि यदि जल्द ही यूजीसी को रद्द नहीं किया तो उग्र आंदोलन होगा। इस दौरान वीडी शर्मा,नितिन शुक्ला,डा नरेश चौबे,अशोक कुमार,विनोद तिवारी,अरविंद दुबे,राहुल दुबे,विनय दुबे,बीडी शर्मा,नीरज उपाध्याय,रविंद्र शर्मा,चंद्रकांत द्विवेदी,अनुज कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
