आईजी कुमाऊं की बड़ी कार्रवाई,लापरवाही के आरोप में भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी तत्काल प्रभाव से निलंबित
भू माफिया धनंजय पर शिकंजा, रेंज की पुरानी एसआईटी भंग, एसपी सिटी के नेतृत्व में नई टीम गठित
रुद्रपुर/हल्द्वानी। कुमाऊँ परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक रिद्धिअग्रवाल ने अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए जांच में गंभीर लापरवाही और शिथिलता बरतने के आरोप में भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी अनिल कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आईजी की सख्ती से पुलिस महकमें और भू-माफियाओं के सिंडिकेट में हड़कंप मचा हुआ है।आईजी रिद्धिम अग्रवाल के निर्देश पर धनंजय गिरी के खिलाफ चल रहे भूमि एवं निवेश संबंधी मामलों की गहन समीक्षा की गई। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी ने आकर्षक योजनाओं और भूमि सौदों का झांसा देकर सीधे सादे लोगों से 10 करोड़ रुपये से भी अधिक की ठगी की है। आईजी के मुताबिक प्रभाव शाली आरोपियों को किसी भी कीमत पर संरक्षण नहीं मिलेगा। पुलिस गिरी की चल-अचल संपत्तियों की विस्तृत सूची तैयार कर रही है, ताकि अवैध संपत्तियों को चिन्हित कर कुर्की व जब्ती की कार्रवाई की जा सके।जांच प्रक्रिया को निष्पक्ष और दबाव मुक्त बनाने के लिए आईजी ने एक और बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आईजी ने रेंज के जिला कप्तानों ने पूर्व में गठित एसआईटी को भंग कर दिया है और अब भूमि प्रकरण से जुड़े सभी मामलों की जांच सीधे रेंज स्तर की नई एसआईटी करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी स्तर पर जांच में ढिलाई या आरोपी को लाभ पहुंचाने की कोशिश की गई, तो संबंधित अधिकारी पर सीधी गाज गिरेगी।आईजी ने आम आवाम से भावुक अपील करते हुए कहा कि किसी भी लुभावनी निवेश योजना या भूमि सौदे में पैसा लगाने से पहले उसके हर कानूनी पहलू की जांच करें। पीड़ितों को आश्वस्त किया कि पुलिस उनके साथ है और दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। कार्रवाई को क्षेत्र में कानून का राज स्थापित करने की दिशा में एक निर्णायक कदम माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर आईजी की कार्रवाई के चलते महकमें में हड़कंप मच गया।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
