सीएम धामी ने खटीमा में भ्रमण के दौरान जनता की समस्याएं सुनी
संबंधित अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश
खटीमा।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन रविवार को कैंप कार्यालय लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात की। उन्होंने जनसमस्याएं भी सुनी। सीएम ने समस्याओं का समाधान करने को संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।इसके उपरांत मुख्यमंत्री ग्राम भगचुरी पहुंचे। जहां पर उन्होंने स्व. मलकीत सिंह राणा के निधन एवं वीरेंद्र मौर्य की माता (स्व. सुन्दरी देवी 92वर्ष) के निधन पर उनके आवास में पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की एवं परिजनों को ढांढस बधाया व मृत आत्माओ की शान्ति कि कामना की।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री, अनिल कपूर डब्बू, दर्जा मंत्री फरजाना बेगम,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, सीडीओ दिवेश शाशनी, एडीएम कौस्तूभ मिश्रा, एसपी नीहारिका तोमर, एसडीएम तुषार सैनी सहित अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
