पुलिस ने एक युवक को तमंचा, जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया,खाली खोखा भी बरामद
गिरफ्तार युवक ने कुछ समय पहले किच्छा हाईवे पर चलती बाईक पर पीछे बैठ कर किया था, कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई शुरू की
रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस ने संदिग्धों की चैकिंग के दौरान एक युवक को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार युवक पर कुछ समय पहले किच्छा हाईवे पर चलती बाईक पर पीछे बैठ कर फायर करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक कोतवाली की चौकी रम्पुरा के एसआई धीरज टम्टा टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्धों की चैकिंग कर रहे। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था रोकथाम और संदिग्धों की चैकिंग कर रही। इंदिरा चौक पर पुलिस पहुंची तो वहां पर मुखबिर ने सूचना दी हाईवे पर चलती बाईक पर सवार दो व्यक्ति तमंचे से फायर करने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है,उनमें से एक व्यक्ति ने फायर किया गया था। उसका नाम संजय कोली पुत्र कल्लू राम निवासी रम्पुरा वार्ड नंबर 21 रुद्रपुर और पीछे बैठे व्यक्ति का नाम बॉबी पुत्र भगवान दास है। संजय कोली रम्पुरा में ही तमंचा लगाए घूम रहा है। कोतवाल ने बताया कि संजय कोली इस समय ब्लॉक रोड में तमंचा लगाए हुए घूम रहा है। इस समय पकड़ा जा सकता है। पुलिस सूचना पर कार्रवाई करते ब्लॉक रोड पहुंची। पुलिस ने एक व्यक्ति को घूमते हुए देखा। पुलिस को देख वह भागने लगा। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम संजय कोली पुत्र कल्लू राम निवासी रम्पुरा वार्ड 21 थाना रुद्रपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा 315 बोर,जेब से एक खोखा कारतूस,जिंदा कारतूस बरामद हुआ। है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। टीम में महेश राम, गणेश धानिक आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।
नानकमत्ता निवासी व्यक्ति से 3 हजार रुपए खरीदा था तमंचा
रुद्रपुर। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि तमंचा कुछ समय पहले नानकमत्ता से किसी व्यक्ति से 3000 रुपये में खरीद था। यह वही तमंचा है जिससे कुछ समय पहले मैं और बॉबी जब एक बाईक से किच्छा की तरफ जा रहे थे। किच्छा रोड हाइवे में चलती बाईक से फायर किया था।तमंचा अपने पास लड़ाई झगडा होने पर दिखाने के लिए रखने की बात भी बताई।


मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
