46वीं वाहिनी पीएसी का 34वां स्थापना दिवस पर भव्य मेला का आयोजन,आईजी अग्रवाल ने किया शुभारंभ
सांस्कृतिक कार्यक्रम,खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित,11 फरवरी को होगा समापन
रुद्रपुर। 46वीं वाहिनी पीएसी के स्थापना दिवस पर वाहिनी परिसर 4 दिवसीय भव्य मेले का आयोजन शुरू हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने फीता काटकर किया। सेनानायक आईपीएस पंकज भट्ट ने मुख्य अतिथि का अभिवादन किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने मेले में लगे शाखाओं की स्टालों का निरीक्षण किया। मेले में पहाड़ी दालें, ताम्र,पीतल सामग्री,हस्तशिल्प वस्तुएँ, स्थानीय खाद्य उत्पाद समेत अन्य सटाल लगाए गए। इसके बाद लोक कलाकारों एवं वाहिनी के नन्हे बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की। लोकनृत्य और पारंपरिक संगीत ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने स्थापना दिवस की बधाई दी।इस दौरान सेनानायक ने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह भेंट कर वाहिनी स्थापना दिवस के अवसर में उपस्थिति पर आभार व्यक्त किया। इस दौरान एसएसपी मणिकांत मिश्रा, डिप्टी कमिश्नर जीएसटी,हेमा बिष्ट, उपसेनानायक 46 वीं वाहिनी पीएसी वीर सिंह, सहायक सेनानायक 46 वीं पीएसी प्रतिमा भट्ट, शिविरपाल शबालम सिंह बजेली, दलनायक आरसी भट्ट, योगेंद्र सिंह देव, राजेंद्र प्रसाद,सुंदर सिंह,महेश प्रसाद, महिपाल सिंह, सूबेदार सैन्य सहायक बलवंत सिंह आदि मौजूद रहे। मेले का समापन 11 फरवरी को होगा। इस मौके मुख्य अतिथि डीआईजी यशवंत चौहान होंगे।


मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
