46वीं वाहिनी पीएसी का 34वां स्थापना दिवस का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न
डीआईजी/सेनानायक 31वीं पीएसी चौहान ने विजेताओं को सम्मानित किया
रुद्रपुर। 46वीं वाहिनी पीएसी का 34 वा स्थापना दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डीआईजी/ सेनानायक आईपीएस अधिकारी यशवंत सिंह चौहान ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर वाहिनी परिसर उत्साह, उल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण से परिपूर्ण रहा।खेलकूद कार्यक्रमों की श्रृंखला में वाहिनी के बच्चों एवं वाहिनी टीम के मध्य वॉलीबॉल मुकाबला आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों ने उत्कृष्ट खेल भावना एवं टीमवर्क का परिचय दिया। इसके अतिरिक्त वाहिनी की महिलाओं के लिए रस्सा कस्सी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने जोश एवं उमंग के साथ सहभागिता की। बाद एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। उपसेनानायक, आईआरबी प्रथम विमल कुमार आचार्य ने मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही वाहिनी के बच्चों ने लोक कला को प्रदर्शित करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत मुख्य अतिथि व उनकी धर्मपत्नी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार कर सम्मानित किया। समारोह में उपसेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी मिथलेश कुमार, उपसेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी बीर सिंह,सहायक सेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी प्रतिमा भट्ट, सहायक सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी तपेश कुमार, शिविरपाल 46वीं वाहिनी पीएसी बीएस बजेली समेत अन्य अधिकारी, कर्मी मौजूद रहे।
इंसेट
समापन के दौरान सर्वाधिक प्रतीक्षित क्षण लक्की ड्रॉ रहा।वाहिनी के नन्हे बच्चों ने कूपन उठाकर विजेताओं की घोषणा की गई। लक्की ड्रॉ में 46वीं वाहिनी पीएसी के पक्ष में
प्रथम पुरस्कार – स्कूटी, जिसे कांस्टेबल श्री भूपेंद्र राम 46 वीं वाहिनी पीएसी ने प्राप्त किया;
द्वितीय पुरस्कार – आईफोन, जिसे हर्षिता गोस्वामी पुत्री कांस्टेबल कैलाश नाथ 46 वीं वाहिनी पीएसी ने जीता; तथा
तृतीय पुरस्कार – लैपटॉप, जिसे नितिन कुमार सिडकुल चौकी ने प्राप्त किया।इसके अतिरिक्त भी कई आकर्षक पुरस्कार लक्की ड्रॉ के माध्यम से वितरित किए।


मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
