46वीं वाहिनी पीएसी का स्थापना दिवस,फाइनल वॉलीबॉल मुकाबला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
वाहिनी की महिला पारिवारिक के लिए म्यूजिकल चेयर,मटका फोड़ जैसी मनोरंजक प्रतियोगिता भी आयोजित हुई
रुद्रपुर। 46वीं वाहिनी पीएसी के स्थापना दिवस के तीसरे दिन वाहिनी सेनानायक पंकज भट्ट की मौजूदगी में खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आपसी सौहार्द, सामूहिक सहभागिता एवं उत्साहवर्धन रहा। अंतर-कंपनी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सी एवं डी दल तथा ई एवं एफ दल के मध्य खेला गया। दोनों ही दलों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल एवं अनुशासन का परिचय दिया। रोमांचक मुकाबले में सी एवं डी दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
इसके अलावा वाहिनी की महिला पारिवारिक सदस्यों के लिए म्यूजिकल चेयर एवं मटका फोड़ जैसी मनोरंजक एवं उत्साहवर्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों ने अपनी फुर्ती एवं कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वाहिनी के बच्चों के लिए गुब्बारा फोड़ एवं तीन टांग दौड़ का आयोजन किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान सेनानायक ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही सांस्कृतिक एक सामाजिक संस्था, हरबंसवाला, देहरादून से पहुंचे लोक कलाकारों को उनकी मनमोहक एवं मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियों के लिए पुरस्कृत किया। इस मौके पर पीएसी के शिविरपाल बीएस बजेली समेत अन्य मौजूद रहे।


मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
