
प्रदेश में बड़ी संख्या में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, अजय गणपति संभालेंगे जिले की कमान
ऊधमसिह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा का अधिसूचना में तबादला
एसपी क्राईम निहारिका तोमर को मिली चंपावत की कमान
रुद्रपुर। शुक्रवार शाम को प्रदेश में बड़ी संख्या में आईपीएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी हो गई। तबादले की जारी सूची में ऊधमसिह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा का भी नाम है। जिले की कमान संभालें मणिकांत मिश्रा को अधिसूचना इकाई में भेजा गया है। उनकी जगह चंपावत के एसपी अजय गणपति कुमार की तैनाती की। चंपावत में ऊधमसिह नगर में तैनात एसपी क्राईम निहारिका तोमर को भेजा गया।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
