रुद्रपुर में आयोजित एक समारोह में मास्टर्स एथलेटिक्स में राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेताओं को सम्मानित किया
रुद्रपुर। यहां एक रेस्टोरेंट में आयोजित समारोह में मास्टर्स एथलेटिक्स में राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेताओं को सम्मानित किया।इस मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत अन्य अतिथियों ने मास्टर्स एथलेटिक्स में राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेताओं को सम्मानित किया। इसके साथ ही विजेताओं को बधाई दी। विजेताओं को सम्मानित करते हुए अतिथियों ने कहा कि उनकी उपलब्धियों को मान्यता मिली और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने स्तर पर हर जरूरी सुविधा सेवा करने की बात दोहराई। उन्होंने भविष्य में अधिक मेहनत करते हुए अधिक पदक जीते हुए क्षेत्र के नाम को राष्ट्र के बाहर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मानित करने का संकल्प लिया। बलदेव छाबड़ा, राजेंद्र कालरा, गिरधर सिंह, योगेश चौहान, संजय ठुकराल, अजय अग्रवाल, रघुराज सिंह रावत, ललित सिंह बिष्ट, भानु प्रकाश, कंवरपाल सिंह, ज्ञान सिंह चौहान, रोशन कालरा, महेंद्र पटेल, डॉ हरिमोहन, कुलजीत सिंह,प्रकाश साहू, विष्णु कुमार, पिंटू,भवानी नेगी मौजूद रहे।
सम्मानित होने वाले विजेता भावना गढ़िया, महेंद्र पटेल, हरिमोहन आर्य, प्रेम सिंह देवपा, अशोक चावला, नवीन कुमार, अजय अग्रवाल आदि शामिल रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
