रुद्रपुर में कारोबारी ध्रुव के संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली,शहर में सनसनी
सिविल लाइन क्षेत्र में है जूतों की दुकान में लहूलुहान पड़ा था,घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे की
रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र में कारोबारी ध्रुव संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर परिवार के लोग दुकान में पड़ा देख उनके होश उड़ गए। परिवार के लोग उसे उपचार को दिल्ली ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस के मुताबिक आदर्श कालोनी निवासी 25 वर्षीय ध्रुव चावला पुत्र अनिल चावला की सिविल लाइन रोड पर पार्टनरशिप में शू विला नाम से जूतों की दुकान है। गुरुवार रात वह दुकान पर ही था। देर रात तक वह घर नहीं गया तो उसकी मां ने काल किया। ध्रुव ने मां को बताया कि वह दुकान में अकेला है, कुछ देर बाद घर आ जाएगा। रात दस बजे के करीब जब उसकी मां एकता ने दोबारा काल किया तो रिसिव नहीं हुआ। बाद में मां ने ध्रुव के पार्टनर को काल किया। इस पर वह पौने 11 बजे के करीब पार्टनर दुकान पर पहुंचा तो वह खून से लथपथ घायल पड़ा हुआ था। पार्टनर ने इसकी सूचना उसके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। यहां पर चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखकर अन्यत्र के लिए ले जाने की बात कही। परिवार के लोग दिल्ली ले गए। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर एसएसआई केसी आर्या,एसएसआई अनिल जोशी, चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और पुलिस ने जांच की। पुलिस मौके से एक पिस्टल बरामद हुई। मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, विजय फुटेला आदि व्यापारी पर पहुंचे।
घटनास्थल पर सीओ सिटी भी पहुंचे
रुद्रपुर। कारोबारी के संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी प्रशांत कुमार पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस हर बिंदुओं की जांच कर रही है। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी रात साढ़े आठ बजे बंद हो गए थे।



मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
