कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की वुडबॉल(पुरुष- महिला) टीम अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय वुडबॉल प्रतियोगिता को रवाना
22 फरवरी से भोपाल में आयोजित हो रही है प्रतियोगिता
रुद्रपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की वुडबॉल पुरुष- महिला टीम अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय वुडबॉल प्रतियोगिता हेतु मध्यांचल विश्वविद्यालय भोपाल के लिए रवाना हो गई। क्रीड़ा अधिकारी कुमाऊं विश्वविद्यालय डॉ.संतोष कुमार ने बताया कि कुमाऊँ विश्वविद्यालय की वुडबॉल पुरुष- महिला टीम प्रशिक्षण शिविर के पश्चात आज मध्यांचल विश्वविद्यालय भोपाल में 22 से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय वुडबॉल महिला- पुरुष प्रतियोगिता हेतु रवाना हु। डॉ नागेंद्र शर्मा ने बताया कि टीम में महिला वर्ग में 8 तथा पुरुष वर्ग में 8 कुल 16 खिलाड़ी कुमाऊं विश्वविद्यालय की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। महिला वर्ग टीम में गरिमा राणा,सुनैना,काशीष शर्मा,डोली,आस्था बोरे,कशिश,प्रिया पडियार तथा प्रिया गोस्वामी का चयन कुमाऊं विश्वविद्यालय की टीम में हुआ है। पुरुष वर्ग में दीपक अधिकारी,राजा सिंह राठौड़,तेजस्वी कुमार,ललित सिंह मेहरा,हेमराज विश्वकर्मा,संदीप,रौनक, निखिल जोशी का चयन कुमाऊँ विश्वविद्यालय की टीम में हुआ। टीम में टीम मैनेजर एवं कोच के रूप में लोकेश पांडे,श्वेता भाकुनी, योगेश पांडे,एनपी शर्मा रहेग।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
