पुलिस ने मारपीट और तमंचा लहराकर दहशत फैलाने वाले दो गिरफ्तार,तमंचा बरामद
डायल 112 की सूचना पर पुलिस ने मौके पर की कार्रवाई
आरोपी 19 फरवरी की रात तेल मिल पुलिस चौकी यानी यूपी क्षेत्र में फायरिंग की घटना में शामिल था, उसके खिलाफ बिलासपुर कोतवाली में एफआईआर दर्ज हुई है
रूद्रपुर। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार साप्ताहिक बाजार में मारपीट और तमंचे लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्रतार कर तमंचे बरामद किए। 20 फरवरी की शाम डायल 112 से पुलिस को सूचना मिली कि मैट्रोपोलिस मॉल के पीछे साप्ताहिक शुक्र बाजार में कुछ लोगों ने दुकानों के सामने झगड़ा किया है। उनके पास बंदूक भी है। इस पर सब इंस्पेक्टर चंदन सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक दीपक बहुगुणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्धों की तलाश शुरू की। सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की। उन्होंने बताया कि दोनों धर्मपुर फ्रलाईओवर के पास खड़े हैं और उनके पास वही हथियार भी मौजूद हैं। पुलिस घेराबंदी की और भागने का प्रयास कर रहे दोनों युवकों को आवश्यक बल प्रयोग कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर विजयपाल पुत्र रामसरन, निवासी कृष्णा नगर गदरपुर के पास से 12 बोर का तमंचा और दूसरे आरोपी प्रेम कुमार साहनी पुत्र राम देव साहनी, निवासी डिबडिबा बिलासपुर, रामपुर के पास से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनकी मटकोटा के एक लड़के से लड़ाई हुई थी। उसे डराने और बाजार में दहशत फैलाने के लिए उन्होंने मॉल के पीछे दुकानों के सामने तमंचे लहरा रहे थे। वह एक अन्य दोस्त का इंतजार कर रहे थे जो बाईक से लेने आने वाला था। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट, दीपक बहुगुणा, कांस्टेबल कृष्णा टम्टा और किशन सिंह शामिल रहे।
सीओ सिटी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में तमंचे के साथ गिरफ्तार प्रेम के खिलाफ बिलासपुर में दर्ज हैं मुकदमा, कुछ दिन पूर्व तेल मिल के पास फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस उसकी तलाश में थी। बिलासपुर पुलिस को अवगत करा दिया है।


मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
