रुद्रपुर में भाजयुमो का राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन, राहुल पुतला दहन किया,देश की छबि खराब करने का आरोप
रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत उर्फ बिट्टू चौहान के नेतृत्व में रुद्रपुर में अनुशासित विरोध प्रदर्शन किया । यह प्रदर्शन राष्ट्र एवं प्रदेश की गरिमा के विरुद्ध की जा रही गतिविधियों के विरोध में किया गया। गाबा चौक, रुद्रपुर में आयोजित विरोध प्रदर्शन में जहां बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता एकत्रित हुए और राष्ट्रहित में आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर
जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने कहा कि देश आज विकास, तकनीकी प्रगति और वैश्विक प्रतिष्ठा की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। ऐसे समय में जब विश्व के विभिन्न देशों से विदेशी मेहमान भारत आए हुए थे। उसी दौरान दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किए गए। जिन्हें उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, किंतु देश की अंतरराष्ट्रीय छवि और राष्ट्रीय सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि भारत युवाशक्ति के बल पर निरंतर प्रगति कर रहा है और राष्ट्रहित के विरुद्ध किसी भी गतिविधि का लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जारी रहेगा। इसमें युवाओं ने एकजुट होकर राष्ट्रहित में मजबूत संदेश दिया।यहां पर जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर,मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा आदेश भारद्वाज,जय प्रताप भंडारी, विशाल सिंह, अभिषेक, रचित, केके त्रिपाठी, मनीष गोस्वामी, नवजोत सिंह आदि मौजूद रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
