नवनियुक्त एसपी अपराध/यातायात जितेंद्र चौधरी ने संभाला कार्यभार
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर के नवनियुक्त आईपीएस पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात जितेंद्र चौधरी ने विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया है। आईपीएस अधिकारी शनिवार को पुलिस कार्यालय पहुंचे। जितेंद्र चौधरी की तैनाती निहारिका तोमर की जगह हुई। निहारिका तोमर की तैनाती जनपद रुद्रप्रयाग में एसपी पद हुई है। यहां पर एसपी अपराध/ यातायात का सीओ सिटी प्रशांत कुमार और सीओ पंतनगर डीआर वर्मा ने स्वागत किया।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
