दूधिया नगर निवासी धर्मेंद्र बगवाड़ा में मृत अवस्था में मिला
मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल भिजवाया, चिकित्सकों ने मृत घोषित किया, पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेजा
रुद्रपुर। कोतवाली की बगवाड़ा चौकी क्षेत्र में एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेने के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह बगवाड़ा भट्टा पार्किंग में एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ था। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इसी बीच सूचना पर चौकी बगवाड़ा से एसआई मोहन चंद्र जोशी मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से जानकारी लेने के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक की शिनाख्त 30 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र किशन पाल निवासी दूधिया नगर के रूप में हुई। सूचना पर मृतक के परिजन पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से जानकारी ली। बताया कि धर्मेंद्र मजदूरी करता था और सुबह घर निकला था। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा है। चौकी प्रभारी सुरेंद्र रिगवाल ने बताया कि मृत्यु के कारणों के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
