रम्पुरा पहुंचे किच्छा विधायक बेहड़,कोली समाज ने किया स्वागत, सम्मानित भी किया
विधायक बेहड बोले उनका पुतला फूंकने वालों का भी सम्मान
रुद्रपुर।विधायक किच्छा तिलक राज बेहड़ रम्पुरा में पहुंचे। यहां पर अखिल भारतीय युवा कोली समाज के प्रदेश अध्यक्ष हिम्मतराम कोली के नेतृत्व में सैकड़ों कोली समाज के लोगों ने किच्छा विधायक बेहड का जोरदार स्वागत करते हुए सम्मानित किया। मिष्ठान वितरण किया। इस मौके पर
कोली समाज के प्रदेश अध्यक्ष युवा हिम्मतराम कोली ने कहा कि तिलकराज बेहड़ ने निस्वार्थभाव से हमेशा कोली समाज को सम्मान दिया है और हर संभव सहायता भी की है। उन्होंने बताया कि मंचों का निर्माण, सामुदायिक भवनों का निर्माण, बिजली की लाइनों का सुधारीकरण, स्कूलों का उच्चीकारण सहित तमाम विकास कार्य किए। जिससे रुद्रपुर का नाम देश के मानचित्र पर अंकित हुआ। स
बेहड़ रम्पुरा में स्वागत देख गदगद हो गए। इस दौरान बेहड़ ने कहा कोली समाज उनके दिल में बसता है। कल के बच्चे अपना नाम ऊंचा करने के लिए उनको गाली देकर अपने आकाओं को खुश कर रहे है। वह पुतला फुकने वालो का भी सम्मान करते।किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा क़ि रुद्रपुर में मेडिकल कॉलेज,जिला चिकित्सालय सिडकुल,झील,बेटियों को इंटर कॉलेज लेकर आए। जिससे जनता को रोजगार के नए अवसर के साथ-साथ शिक्षा और स्वास्थ का लाभ मिल रहा है। उन्होंने हमेशा सभी व्यक्तियों का सम्मान किया है मगर वर्तमान समय में कुछ लोग पानी पी पीकर उनका नाम लेकर अपने आकाओ को खुश कर रहे है। नगर निगम चुनाव के समय स्वर्गीय बंटी कोली के निधन के पश्चात प्रदेश के मुख्यमंत्री रम्पुरा बस्ती में नहीं आए थे, तब रम्पुरा के सेकड़ो लोग बहुत आक्रोषित हो गए थे। उस समय पार्टी के जनप्रतिनिधि रम्पुरा बस्ती में आने से घबरा रहे थे। मगर वे स्वयं रम्पुरा बस्ती में पहुंचकर आक्रोषित सैकड़ों लोगों को समझाबुझा कर शांत किया था। साथ ही यह भी वादा किया था कि जब कांग्रेस पार्टी की सरकार आएगी,तब स्वर्गीय बंटी कोली के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाएंगे। बेहड ने राजनीति के गिरते स्तर पर कहा कि वर्तमान समय में कुछ नए लोग राजनीति में आ गए हैं जो छोटे बड़ों का सम्मान नहीं करते हैं,सिर्फ और सिर्फ अहंकार में डूबकर अपने आकाओ को खुश करने के लिए कुछ भी बयानबाजी करते रहते है। किच्छा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष दर्शन कोली ने कहा क़ि तिलक राज बेहड आज भी कोली समाज के साथ साथ सभी जाति वर्गों और हर समाज का साथ देते हैं और आज समाज को बेहड की बहुत जरूरत है।इस मौके पार्षद राजू कोली,सियाराम कोली,बनारसी दास कोली,कुंवर पाल कोली, राकेश कोली,रामावतार कोली शर्मा,हरिराम कोली,वीरेंद्र कोली,सुभाष कोली,मुकेश कोली,राहुल कोली,राजाराम कोली,यादराम,कोली,हरीश कोली,दीपक कोली,अजय कोली,कांति कोली,रूपन कोली,प्रेमा कोली, कमला देवी माला देवी, रुपदेवी, किरन, प्रेमवती,हरदई समेत मोहनखेड़ा,व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, सौरभ शर्मा, पार्षद गौरव खुराना, पार्षद इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद रहे।



मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
