कोतवाली में थाना दिवस आयोजित,एसपी सिटी ने सुनी जन समस्याएं
संबंधित हल्का इंचार्जो को दिए निर्देश,एक दर्जन से अधिक लोगों दर्ज कराई शिकायतें
रुद्रपुर। बुधवार को शहर कोतवाली में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसपी सिटी डा. उत्तम सिंह नेगी ने पहुंचे और वहां पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनी और संबंध्ति हल्का इंचार्ज को समस्याओं का समाधन के निर्देश दिए। थाना दिवस में लगभग एक दर्जन से अधिक लोग पहुंचे। उन्होंने अपने क्षेत्रों में अपराधें पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने, नशे के खिलापफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाने, यातायात व्यवस्था में बाध्क बनने वाले वाहनों के खिलापफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने, महिलाओं की सम्मान की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने,फरियादियों के प्रार्थना पत्रों पर शीघ्र कार्रवाई करने, बाहरी लोगों का सत्यापन कर आपराध्कि गतिविध्यिों में लिप्त लोगों की पहचान कर उन्हें जिले से बाहर खदेड़ने सहित अन्य कई मांगों को रखा। इस मौके पर प्रमुख रूप से पर सीओ सिटी प्रशांत कुमार,एसएसआई केसी आर्या,एसआई बीएस बचकोटी,एसआई संतोष खरवार आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।


मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
