मुस्लिम युवक पर नाम बदलकर लव जिहाद की कोशिश का आरोप,मुकदमा दर्ज
एक बजरंग दल के कार्यकर्ता की तहरीर पर पुलिस की कार्रवाई
रूद्रपुर। बजरंग दल के एक कार्यकर्ता ने मुस्लिम समाज के युवक पर हिन्दू नाम रखकर फेसबुक पर आईडी चलाकर हिन्दू महिलाओं को मैसेज भेजकर लव जिहाद की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए ट्रांजिट कैंप कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। चौकी आवास विकास क्षेत्र रविंद्र नगर निवासी जोगेन्द्र सिंह पुत्र राम प्रसाद सिंह ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल का कार्यकर्ता है। संज्ञान में आया है कि एक मुस्लिम धर्म का युवक मोहम्मद शहनवाज आवास विकास क्षेत्र एक औफिस में काम करता है, उसके द्वारा फेसबुक (सोशल मीडिया प्लेटफार्म) पर प्रेम प्रताप सिंह के नाम से फेसबुक आईडी चला रहा है, जो कि हिन्दू पहचान है। आरोप है इसके द्वारा अपनी प्रोफाईल फोटो पर भी महिलाओं को बरगलाने के लिये राधा कृष्ण की फोटो लगा रखी है और इस झूठी पहचान के आधार पर हिन्दू धर्म से जुडी महिलाओं को फेसबुक मैसेन्जर के माध्यम से मैसेज भेजकर प्रलोभन देकर बरगला रहा है। आरोप है कि इसके द्वारा लव जिहाद की कोशिश की जा रही है। कोतवाल मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
