पुलिस ने जेजे ज्वैलर्स की दुकान से चांदी की चेन चोरी करने वाला दबोचा
आरोपी सितारगंज का निवासी, ज्वैलर्स की दुकान पर ही करता था काम
रुद्रपुर। पुलिस ने जेजे ज्वैलर्स की दुकान से चांदी की चेन चोरी करने वाले को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी ज्वैलर्स की दुकान पर ही काम करता था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मुख्य बाजार क्षेत्र निवासी हरदीप भल्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि
एसआई अमित कुमार ने बताया कि उसकी जेजे ज्वैलर्स की दुकान है। दुकान पर संजय चंद्र निवासी सितारगंज क्षेत्र चंद्र कालोनी भी काम करता। बताया था कि 14 फरवरी की दोपहर पौने दो बजे भीड़ भाड़ का फायदा उठाते हुए दो ग्राम की चांदी की करीब दो सो ग्राम चेन रिकॉर्ड में कम पाई गई। जिसके बाद युवक भाभी की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर चला गया। दुकान कर्मी अपनी बेल्ट के नीचे छिपा कर चांदी चेन चोरी कर ली थी। इससे पहले भी चांदी के आभूषण भी चोरी हुए थे। एसआई अमित कुमार ने जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी की शाम को मिली सूचना के आधार पर मूल रूप से झूलाघाट पिथौरागढ़ व हाल निवासी सितारगंज के संजय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे चेन बरामद की। उसे कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
