श्रीजी रेस्टोरेंट के वेटर पर मासूम से अश्लीलता का आरोप,लोगों ने घेराबंदी कर आरोपी को पुलिस को सौंपा
पीड़िता के पिता ने कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंपी तहरीर, पुलिस ने मौके पर पहुंच जानकारी जुटाई
रुद्रपुर। काशीपुर रोड एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए परिवार के एक मासूम से वेटर पर अश्लील हरकतें करने का आरोप है। परिजनों की नजर उस पर पड़ी तो परिजनों ने लोगों की मदद से उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोपी के खिलाफ तहरीर भी पुलिस को दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। सोमवार की देर रात्रि शहर का एक परिवार काशीपुर रोड स्थित श्रीजी रेस्टोरेंट में खाना खाने आया था। इसी दौरान उनकी वर्षीय बच्ची खेलते-खेलते नजदीक ही खड़े एक आकर्षक ट्रैक्टर के ऊपर बैठी खेल रही थी। तभी रेस्टोरेंट का वेटर यानी सेवा कर्मी ने घिनौनी वारदात को अंजाम देने की साजिश रची और बच्ची को गोद में उठाकर परिसर स्थित एक सूनसान इलाके में ले गया। जहां वह मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकते करने लगा। बताया जा रहा है कि अचानक मासूम बच्ची की बडी बहन ने उसे देख लिया और अपने परिजनों को घटनाक्रम बताया। परिजन दौड़े दौड़े घटनास्थल की ओर दौडे। तभी उक्त कर्मी बच्ची को छोड़कर भाग खडा हुआ। परिचितों की भीड़ इकट्ठा हो गई है और घेराबंदी कर आरोपी वेटर को दबोच लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी की जमकर धुनाई कर दी और आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। एसएसआई केसी आर्या ने बताया कि पुलिस उससे जानकारी जुटा रही है।
पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ की सत्यापन के बिना कर्मी रखने पर चालान की कार्रवाई,चेतावनी भी दी
पुलिस जांच में रेस्टोरेंट में 26 कर्मचारी काम करते मिले
रुद्रपुर। काशीपुर रोड स्थित श्रीजी रेस्टोरेंट में एक कर्मी द्वारा मासूम से अश्लीलता करने का मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच को एसएसआई केसी आर्या टीम रेस्टोरेंट पर पहुंचे और उन्होंने रेस्टोरेंट मालिक नंद किशोर गुप्ता से कर्मियों की जानकारी ली। पुलिस को वहां पर काम करते 26 कर्मचारी मिले। उन्होंने मालिक से कर्मियों के सत्यापन की जानकारी चाही। कर्मियों का सत्यापन न होने पर एसएसआई ने रेस्टोरेंट मालिक का 10 हजार रुपए का कोर्ट का चालान की कार्रवाई की। एसएसआई ने बताया कि रेस्टोरेंट मालिक को अल्टीमेटम दिया है कि एक सप्ताह के भीतर कर्मियों का सत्यापन करा कर सूचना दें। उधर पुलिस की कार्रवाई से रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मियों में हड़कंप मच गया। इधर रेस्टोरेंट मालिक नंद किशोर गुप्ता ने जानकारी चाही तो उन्होंने बात करने से इंकार कर दिया।



मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
