अपडेट
देवर के सामने भाभी से तमंचे की नोक पर सामूहिक दुष्कर्म,देवर करण, राजा रस्तोगी समेत दो अन्य पर प्राथमिकी
गांधी पार्क चल रहा सरस मेला देख कर देवर के साथ बाईक पर लौट रही थी महिला,सुनसान जगह पर दुष्कर्म किया, एक अन्य युवक को भी बुलाया था, लेकिन वह वापस लौट गया था
रुद्रपुर। गांधी पार्क से सरस मेला देखकर देवर के साथ बाईक पर लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दो नामजद समेत चार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार दोपहर को रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। महिला ने तहरीर में बताया कि रविवार की रात को वह अपने देवर के साथ गांधी पार्क में सरस मेला देखने पहुंची थी। कुछ देर बाद वह देवर के साथ बाईक से वापस घर लौट रही थी। महिला के मुताबिक उसे इंदिरा चौक से घर जाना था, लेकिन देवर के दोस्तों ने किच्छा बाईपास रोड से चलने का दबाव बनाया। देवर और वह एक बाईक पर थे। दोस्त दूसरी बाईक पर चल रहे थे। एफएसएल को जाने वाले रोड पर सुनसान पर पहुंचते ही देवर के दोस्तों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि देवर के दोनों दोस्तों ने उसके साथ तमंचे व चाकू के बल पर दुष्कर्म किया। इसके बाद तीसरे युवक को भी कॉल कर बुलाया और दुष्कर्म करने को कहा, लेकिन तीसरा युवक मौके पर आकर चला गया। रात को किसी तरह वह देवर के साथ वापस घर पहुंची और पति व घरवालों को आपबीती सुनाई। पुलिस ने दो नामजद समेत चार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। विवेचना महिला एसआई नेहा राणा को सौंपी गई।
इंसेट
आरोपी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे- सीओ सिटी
पीड़िता की तहरीर पर देवर करण, उसके राजा पर प्राथमिकी दर्ज
रुद्रपुर। सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि महिला ने देवर के दोस्तों पर तमंचे व चाकू की नोक पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस तहरीर पर देवर करण, उसका दोस्त राजा रस्तोगी समेत दो अन्य पर रिपोर्ट दर्ज कर ली इ। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है। अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे।


मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
