रुद्रपुर में तमंचे की नोक पर महिला से देवर के साथियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
सरस मेला देख कर लौट रही थी महिला,क्लीपिंग भी बनाने का आरोप
रुद्रपुर। सरस मेले से घर लौट रही महिला से उसके देवर के साथियों ने तमंचे की नोक पर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश आया है। पीड़िता पति के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस को घटना से अवगत कराते हुए तहरीर सौंपी। कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला रविवार रात अपने देवर के साथ गांधी पार्क में लगे सरस मेले में गई हुई थी। देर रात वह वापस घर को जाने लगे। पीड़िता के मुताबिक बाईक महिला के देवर का दोस्त चला रहा था। दूसरी बाईक में उसके और दोस्त भी थे। पीड़िता के मुताबिक वह त्रिशूल चौक से जाने के बजाय किच्छा बाईपास रोड से एफएसएल को जाने वाले रोड से होते हुए जाने लगे। एकांत में पहुंचे तो बाईक रोक दी गई। इस दौरान महिला के देवर को उसके साथियों ने मारपीट की तो देवर भाग गया। बाद में आरोपियों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए। पीड़िता ने घटना से पति को बताया। इसके बाद सोमवार दोपहर पीड़िता कोतवाली पहुंची और उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पीड़िता की ओर से दुष्कर्म करने के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर सौंपी। तहरीर में बताया कि दुष्कर्म करने वालों ने उसकी क्लीपिंग भी बनाई है। फिलहाल इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। उधर सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं हैं। वह कोतवाली से जानकारी ले रहे हैं।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
