पुलिस ने जिला अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही गैंग रेप का आरोपी चाईना को गिरफ्तार किया,चौथा आरोपी है गिरफ्तार चाइना,पुलिस ने कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया
रुद्रपुर। पुलिस ने गैंग रेप का चौथा आरोपी अभय सक्सेना उर्फ चाइना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है। आरोपी को जिला अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही पकड़ लिया। पुलिस पीड़िता के देवर समेत तीन आरोपितों को जेल भेज चुकी है। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पिछले दिनों पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में सरस मेला देख देवर के साथ घर जा रही थी। एफएसएल रोड सुनसान जगह पर ले जाकर तमंचे की नोक पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। इस घटना को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। जांच सीओ सिटी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में हुई थी। पुलिस के मुताबिक इस घटना में देवर समेत चार आरोपी चिन्हित हुए। इसमें अभय सक्सेना उर्फ चाईना पुत्र रविंद्र सक्सेना निवासी भदईपुरा पुलिस के डर से भाग गया था संदिग्ध जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। विवेचना महिला एसआई नेहा राणा कर रही। पुलिस के मुताबिक तीन दिन बाद गुरुवार शाम को चाईना जिला अस्पताल से डिस्चार्ज हुआ। तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।उसे कोतवाली ले जाया गया। एसएसआई केसी आर्या ने बताया कि पुलिस चाईना के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
इन आरोपियों को पुलिस पहले जेल भेज चुकी है
1-,राजा रस्तोगी पुत्र राम निवास रस्तोगी निवासी खेड़ा कालोन रुद्रपुर।
2. विशाल गुप्ता उर्फ बिट्टू पुत्र सरेश चन्द्र गुप्ता हाल निवासी भदईपुरा रुद्रपुर, मूल निवासी गैस एजेंसी, यूनियन गली, रेलवे स्टेशन के पास किच्छा।
3. करन सिंह पुत्र सतीश सिंह निवासी भदईपुरा रुद्रपुर।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
