कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की वुडबॉल टीम ने जीता स्वर्ण एवं कास्य पदक
22 से 27 फरवरी 2026 तक मध्यांचल प्रोफेशनल विश्विद्यालय,भोपाल में आयोजित हुई अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय वुडबॉल महिला पुरुष प्रतियोगिता
रुद्रपुर। 22 से 27 फरवरी 2026 तक मध्यांचल प्रोफेशनल विश्विद्यालय,भोपाल द्वारा आयोजित अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय वुडबॉल महिला पुरुष प्रतियोगिता 2025-26 में कुमाऊँ विश्विद्यालय नैनीताल के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण एवं एक कास्य पदक हासिल किया। क्रीड़ा अधिकारी कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता से पूर्व प्रशिक्षण शिविर के पश्चात कुमाऊँ विश्विद्यालय की महिला एवं पुरुष वर्ग की टीम ने अखिल भारतीय अन्तर विश्विद्यालय वुडबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महिला डबल इवेंट में गरिमा राणा एवं प्रिया पडियार द्वारा स्वर्ण एवं पुरुष मिक्स डबल इवेंट में राजा सिंह एवं आस्था भोरे ने कास्य पदक हासिल किया। इस टीम में 8 महिला एवं 8 पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। टीम के साथ डॉ.नागेन्द्र शर्मा,लोकेश पांडेय,श्वेता भाकुनी,योगेश पांडेय सम्मलित रहे। डॉ. नागेन्द्र शर्मा सीईओ वुडबॉल एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने बताया कि पूर्व में भी वुडबॉल खेल में कुमाऊँ विश्विद्यालय एवं उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने राष्टीय प्रतियोगिताओं में कई पदक जीते। कुमाऊँ विश्विद्यालय की टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं जीत के अवसर पर कुलपति कुमाऊँ विश्विद्यालय प्रोफेसर दीवान सिंह रावत,कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंदरवाल,प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय रुद्रपुर प्रोफेसर एएन सिंह,प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी प्रोफेसर एनएस बनकोटि समेत अन्य लोगों ने टीम को जीत की बधाई दी।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
