उत्तराखंड गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन जनपद की बैठक आयोजित
बैठक में सरकार को चेताया,पेंशनर्स की अनदेखी न करें-एसके नैय्यर
रुद्रपुर। यहां नगर निगम सभागार में उत्तराखंड गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन जनपद की बैठक आयोजित हुई। बैठक अध्यक्षता बीएल साह एवं संचालन एसके नैय्यर महासचिव ने किया।
बैठक में जसपुर ,काशीपुर, बाजपुर,गदरपुर ,किच्छा ,सितारगंज खटीमा के पेंशनर्स ने भाग लिया। महासचिव एसके नैय्यर ने कहा कि सरकार
उत्तराखंड में सीनियर सिटीजन की संख्या जनसंख्या का 11 फीसदी है जो लगभग 13 लाख है। सरकार पेंशनर्स की मांगों पर ध्यान न देकर जातियों की प्रतिशत पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। सीनियर सिटीजन ने भी इस समय कमर कस ली है कि यदि उनकी न्याय उचित मांगों पर सरकार के द्वारा शीघ्र निर्णय नहीं लिया जाएगा तो उसका परिणाम चुनाव में भुगतना पड़ेगा। बताया कि रुद्रपुर विधानसभा की जनसंख्या लगभग 198000है। जिसमें केवल रुद्रपुर में गवर्नमेंट पेंशनरों की संख्या लगभग 7000+है,यदि एक परिवार में 4 सदस्य का भी कैलकुलेशन किया जाए तो हम लोगों की जनसंख्या 28000+हो जाती है।यह संख्या चुनाव प्रभावित कर सकती हैं। बैठक में कई प्रस्ताव पारित कर उत्तराखंड शासन /सरकार भेजने का भी प्रस्ताव पारित किया गया।
1-राजकीय एवं निजी जिसमें चिकित्सालय में ओपीडी एवं भर्ती की स्थिति में कैशलेस सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा 18 माह फ्रीज डीए ऐरियर भुगतान किया जाए।80 वर्ष उम्र 20 फीसदी पेन्शन बढ़ोत्तरी की व्यवस्था। 65 वर्ष पर 5 प्रतिशत,70वर्ष पर 10 प्रतिशत,75 वर्ष पर 15 प्रतिशत,80 वर्ष पर 20 प्रतिशत की व्यवस्था की जाए।राशिकरण की कटौती अन्य प्रदेश की भांति 15 से घटाकर 10 वर्ष 8 माह किया जाएं। सरकार द्वारा शासनादेश जारी किया जाए।जनपद मे राजकीय व नीजी चिकित्सालय पर निगरानी व गोल्डन कार्ड धारकों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है अथवा नहीं , के लिए जिला अधिकारी/मुख्यचिकित्सा अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए।ताकि जनपद में ही समस्या का निदान हो सके।
राजकीय पेंशनर्स को राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत समस्त पेंशनर्स का आहरण वितरण अधिकारी वरिष्ठ कोषाधिकारी,मुख्य कोषाधिकारी,कोषाधिकारी को नियुक्ति किए जाए। उत्तर प्रदेश के शासनादेश की भांति 30 जून एवं 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एक वेतनबृद्धि दी जाए। कहा कि निर्गत शासनादेश का संशोधन किया जाए। बैठक में सीएस रावत, जोशी,पनवेश गुप्ता,लीलांबर जोशी,जमुना प्रसाद, भूपाल सिह,पीडी जोशी,मोहन सिंह बिष्ट,कुंदन सिंह रावत, त्रिवेणी सहाय गंगवार, प्रभाकर तिवारी, सुरेन्द्र सिंह,बीएस चौहान,राम प्रसाद,राज कुमार त्यागी, विधा शर्मा, नेक चन्द मोहन लाल, कृष्ण बीर सिंह, विजय पल सिंह,आरके पवार, डीएस राठौर,वीके जोशी,डीबी सिंह, डा आरसी जैन,डीके आर्या,कलावती,जानकी पंत,जानकी पंत आदि मौजूद थे।


मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
