पुलिस पर हमले का मुख्य आरोपी नाजिम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार,पुलिस ने दिया ईंट का जबाव गोली से
स्मैक तस्कर को पकड़ने के दौरान एएनटीएफ टीम पर पथराव करने का मामला,एक तमंचा, दो कारतूस और 4100 रुपए बरामद
रुद्रपुर। स्मैक तस्करी की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर पथराव करने वाले मुख्य आरोपी नाजिम को बागवाला बिंदुखेड़ा मोड के पास पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पक्ष से तीन चार राउंड फायर हुए। उसे उपचार को अस्पताल में पहुंचाया। सूचना पर एसएसपी अजय गणपति समेत अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे। एसएसपी ने बताया कि एक फरवरी को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स सुभाष कालोनी कल्लू के घर स्मैक की तस्करी की सूचना पर पहुंची थी। वहां पर पुलिस टीम पर पथराव कर दिया था। इसमें हेड कांस्टेबल भुवन पांडे घायल हो गए थे। पुलिस ने तब 64 ग्राम स्मैक के साथ हसीना पत्नी इलियास को गिरफ्तार किया था। जबकि उसके देवर नाजिम उर्फ नदीम, शाहरूख, इरशाद उर्फ दाऊद उर्फ शद्दा, सूरज, अनमोल, अफसाना, फिजा, रोशनी, फरहाना पर प्राथमिकी पंजीकृत कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। काफी प्रयास के बाद भी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो पुलिस ने उनके विरुद्ध गैर जमानती वारंट लिया था। इसी बीच पुलिस ने उसे शरण देने वाले रामपुर के थाना अजीमनगर के रतनपुरा निवासी फरजनद अली उर्फ नन्हे को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। साथ ही तीन आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी नाजिम सहित छह आरोपित फरार चल रहे है। उन्होंने बताया कि रविवार रात पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी नाजिम बागवाला बिंदुखेड़ा से होते हुए कहीं जा रहा है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो नाजिम ने फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की तो एक गोली नाजिम को लग गई। जिसके बाद पुलिस ने घायल नाजिम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। एसएसपी ने बताया कि उसके पास से तमंचा, कारतूस बरामद हुए। नगदी भी बरामद हुई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस टीम में
➡️ निरीक्षक राजेश पांडेय (प्रभारी एएनटीएफ)
➡️ एसआई उमेश कुमार (एसओजी प्रभारी)
➡️ एसएसआई अनिल जोशी
➡️ एएसआई अमित कुमार
➡️ कांस्टेबल विनोद खत्री
➡️ कांस्टेबल दिनेश चन्द्र।


मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
