जनपद पुलिस अलर्ट मोड़ पर, होली पर्व को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, हुड़दंगी हुड़दंग मचाते मिले तो कड़ी कार्रवाई

कोतवाली रुद्रपुर और ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी व सीओ सिटी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में पुलिस का फ्लैग मार्च
शराब पीकर वाहन चलाने वाले और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कठोर कार्रवाई को एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश
रुद्रपुर। जनपद में होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए ऊधमसिंहनगर पुलिस अलर्ट मोड़ पर है। एसएसपी अजय गणपति ने निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना,सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना तथा असामाजिक तत्वों में कानून का भय स्थापित करना रहा। इसके साथ ही कोतवाली रुद्रपुर और ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी व सीओ सिटी प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान एसपी सिटी ने गलियों, चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से गुजरते हुए आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही लोगों से होली के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।होलिका दहन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना या आगजनी की स्थिति से निपटने के लिए जनपद के संवेदनशील स्थानों पर अग्निशमन दल को तैनात किया गया है। फ्लैग मार्च में शहर कोतवाल मनोज रतूड़ी, यातायात निरीक्षक नरेंद्र कुमार आर्य, चौकी प्रभारी रम्पुरा कविंद्र शर्मा,बगवाड़ा पुलिस चौकी सुरेंद्र रिगवाल,प्रभारी आदर्श कालोनी चौकी सुरेंद्र सिंह, बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह खत्री, एसआई धीरज टम्टा,एसआई जीवन सिंह अधिकारी,सीपीयू दरोगा मुन्ना लाल,एएसआई नवीन जोशी, महिला कांस्टेबल पायल,ललित मोहन, हिमांशु टम्टा, नरेश जोशी,दीप चंद्र, महेश राम,समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।
कोतवाली रुद्रपुर से शुरू फ्लैग मार्च रम्पुरा,खेड़ा कालोनी,आदर्श कालोनी,घास मंडी,सुभाष कालोनी, बाजार क्षेत्र से होते हुए कोतवाली पहुंच समापन हुआ।
एसएसपी अजय गणपति ने सभी थाना प्रभारियों को होली के दौरान सतर्क रहकर ड्यूटी करने,संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने एवं किसी भी प्रकार की अफवाह या अव्यवस्था पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने होली पर हुड़दंग करने वालों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया पर भ्रामक या सांप्रदायिक पोस्ट डालने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।


मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
