रुद्रपुर में दबंगों ने छात्र पर जान लेवा हमला किया,गंभीर
अटरिया मोड़ पर बुलाया था,साथी ने अस्पताल पहुंचाया
रुद्रपुर। नैनीताल रोड अटरिया मोड़ पर दबंगों ने एक युवक को बुलाकर धारदार हथियारों से जान लेवा हमला कर दिया। हमलें में युवक के गंभीर चोंटें आई। मौके पर पहुंचा साथी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक बुधवार को करीब 5 बजे एक घायल युवक को गंभीर हालत में उसका साथी जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। युवक लहूलुहान हालत में था। घायल युवक के साथी ने बताया कि कुछ दबंगों ने बुलाया और उसके दोस्त पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमलें में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमला करने के बाद हमलावर भाग गए। घायल का नाम हिमांशु थापा पुत्र मोहित थापा ट्रांजिट कैंप का निवासी है। घायल का साथी
हर्ष वर्धन के मुताबिक हिमांशु कक्षा 12 में पढ़ रहा है और इस समय उसके पेपर भी चल रहे हैं। हर्षवर्धन ने बताया कि हिमांशु उसका रिश्तेदार हैं और हमला करने वालों ने बुलाया था। घायल का भाई भी पहुंच गया। फिलहाल इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी है।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
