युवती घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में लटकी मिली, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे,चिकित्सकों ने मृत घोषित किया
पुलिस के अस्पताल पहुंचने से पहले परिजन जबरन शव घर ले गए,सूचना मिलने पर पुलिस ने घर पहुंच शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा,पीआरडी जवानों से भी धक्का मुक्की हुई
रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र में एक युवती ने घर में ही गले में फंदा लगा कर लटक गई। युवती को लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजन उसे उतार कर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से पुलिस को मेमो भेजा गया। पुलिस के पहुंचने से पहले परिजन जबरन शव ले गए। हालांकि पीआरडी के जवान रोकते रहे। बाद में पुलिस ने घर पर पहुंच शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई को भेजा है। पुलिस के मुताबिक बुधवार दोपहर को कोतवाली क्षेत्र महेशपुर में एक 18 वर्षीय युवती ने घर में ही गले में फंदा लगाकर लटक गई। इसी बीच परिजनों की नजर कमरे में गई तो उसे लटका देख उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में लोगों की मदद से उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में तैनात पीआरडी के जवानों ने शव अस्थाई मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिवार के लोग शव घर ले जाने लगे। पीआरडी के जवानों ने रोका तो उनकी परिजनों से नोंक-झोंक हो गई और परिवार के लोग शव घर ले गए। बाद में दरोगा चंदन बिष्ट, कांस्टेबल कृष्ण गांव में पहुंचे और परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई को भेजा है। पंचनामा की कार्रवाई महिला एसआई नेहा राणा ने की। पुलिस के मुताबिक युवती को मां ने डांट दिया था। पुलिस जांच कर रही है। उधर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक एक बहन से छोटी थी। उससे छोटा भाई है।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
