विधायक शिव के यहां आयोजित हुआ होली मिलन कार्यक्रम,होली के रंग में जमकर झूमें विधायक
समाज के हर वर्ग, जनप्रतिनिधि,कार्यकर्त्ता से लेकर हजारों लोग पहुंचे कार्यक्रम में
रुद्रपुर। रंगो के त्यौहार होली के पर्व पर जहाँ पूरा भारत होली के रंग में नजर आया।तो वही रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी आवास एलाइन्स कॉलोनी में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विधानसभा के अलग अलग क्षेत्रों से समाज के हर वर्ग के लोग, जनप्रतिनिधि पार्टी कार्यकर्त्ता पहुँचे और रंगो के त्यौहार होली पर्व को विधायक को खूब ग़ुलाल लगाकर व होली के गानों पर खूब नाच गाना कर मनाया।इस दौरान विधायक ने कहा रंगो,हर्षोल्लास आपसी प्रेम बढ़ाने का यह होली पर्व जिसमें एक उमंग अपनापन, सौहार्द नजर आता है हर वर्ष मेरे एलाइन्स कॉलोनी स्थित आवास के समीप होली मिलन कार्यक्रम होता है तो इस वर्ष भी रुद्रपुर क्षेत्र के हर वर्ग के लोग हजारों की तदात में होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुऐ, निश्चित रूप से इस होली पर्व को पार्टी कार्यकर्त्ता, समाजिक लोगो अलग अलग क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि के साथ खूब ग़ुलाल उड़ाकर होली के रंग में गानों पर झूम कर मनाया।
विधायक ने कहा कि होली हिन्दू समाज के प्रमुख त्यौहारों में से एक है ओर यह त्यौहार आपसी प्रेम एक दूसरे के प्रति मन की बुराई को मिटाने ओर गले लगाकर सम्बन्ध को मजबूत बनाने का त्यौहार है।जिसमे होली पर्व का उत्साह हर आयु के व्यक्ति में नजर आता है। यह त्यौहार हीं हमको अपनी संस्कृति से जोड़े हुऐ है उन्होंने कहा कि इस होली पर्व पर क्षेत्र की जनता बड़ी तादात में हर वर्ष होली मिलन कार्यक्रम में आती है उनका स्नेह प्यार जो हमारी समाज क्षेत्र में ओर तेज गति से लगने हेतु ऊर्जा प्रदान करने का कार्य करता है।
इस दौरान भाजपा नेता प्रीत ग्रोवर, हरीश जल्होत्रा,केके दास,मनोज छाबड़ा, संदीप राव,विकास गूगलनी, मुकेश पाल,जिला महामंत्री तरुण दत्ता, राजेश बजाज,गुरदीप गाबा, राजेश डाबर,किरन विर्क, मनोज छाबड़ा,कैलाश राठौर, महेंद्री शर्मा, एसपी यादव, मोर सिंह,दीपक गोस्वामी, हरीश भट्ट,मयंक कक्कड़, राज कोली, सतनाम सिंह, विपिन कोली, जीतेन्द्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।


मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
