लड़की से मिल कर लौट रहे वृद्ध की सड़क हादसा,वृद्ध की मृत्यु, पुत्र चोटिल
हादसे के बाद रोडवेज बस काफी दूर तक ले गई घसीटते, रामपुर रोड फ्लाईओवर के पास हुआ हादसा
रुद्रपुर। रामपुर रोड फ्लाईओवर के पास हुए सड़क हादसे में बाईक सवार वृद्ध और उसका पुत्र घायल हो गए। पुत्र स्वयं किसी वाहन से पिता को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा है। घटना के बाद तेज गति से आ रही रोडवेज भी वृद्ध को काफी दूर तक घसीटते ले गई। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को सुभाष कालोनी निवासी 60 वर्षीय नारायण दास पुत्र स्व.रूप चंद्र अपने पुत्र जयप्रकाश के साथ बाईक से रामपुर में लड़की के घर होली मिलने गए थे। शाम को दोनों वापस आ रहे। फ्लाईओवर के पास बाईक अनियंत्रित हो गई और गिर गए। इससे वह पिता घायल हो गए। चोटिल जयप्रकाश के मुताबिक वह किसी वाहन से पिता को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां पर चिकित्सकों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश के मुताबिक इसी बीच रुद्रपुर की ओर से तेज गति से आ रही रोडवेज बस चालक वृद्ध को कुचलते हुए काफी दूर तक घसीटते ले गया। बाईक जयप्रकाश चला रहा। मृतक के पांच लड़के हैं। सूचना पर सिडकुल पुलिस चौकी से एसआई सतीश बाबू पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया। शुक्रवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। जयप्रकाश ने पुलिस को बताया कि बस उत्तराखंड रोडवेज की है और बस को यूपी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। फिलहाल इस मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
