एसपी सिटी ने किया कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण,साफ-सफाई को बेहतर बनाए रखने और परिसर में लंबे समय से खड़े जब्त वाहनों को व्यवस्थित रखने के दिए निर्देश
शनिवार को कोतवाली पहुंचे और सलामी दी गई
रुद्रपुर। जनपद मुख्यालय की कोतवाली रुद्रपुर पहुंचे एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी ने वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोतवाली परिसर का जायजा लिया और साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के साथ ही परिसर में लंबे समय से खड़े जब्त वाहनों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
शनिवार को निरीक्षण करने पहुंचे एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी को पुलिस कर्मियों ने सलामी दी। सलामी लेंने के बाद एसपी सिटी ने परिसर का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने माल मुकदमाती रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों की भी जांच की। उन्होंने पुराने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के भी कोतवाली पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने पुलिस कर्मियों का प्रशिक्षण भी कराया। प्रशिक्षण के दौरान दंगा नियंत्रण की स्थिति में इस्तेमाल होने वाले हथियारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।उन्होंने आंसू गैस के गोले छोड़ने की प्रक्रिया, एके-47 की मैगजीन,माउजर, पिस्टल और रिवॉल्वर को सुरक्षित तरीके से खोलने और दोबारा जोड़ने का अभ्यास कराया। इस प्रशिक्षण में महिला कांस्टेबल सहित सभी पुलिस कर्मियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मियों का उत्साहवर्धन भी किया गया। एसपी सिटी ने कोतवाली परिसर में बने कमरों को नंबरवार अंकित करने के निर्देश दिए। ताकि व्यवस्था और अधिक व्यवस्थित हो सके। एसपी सिटी ने लंबित विवेचनाओं के मामले में जानकारी ली। उन्होंने विवेचनाओं को समय पर निस्तारण के निर्देश दिए हैं। एसएसआई अनिल जोशी, चौकी प्रभारी आदर्श कालोनी सुरेंद्र सिंह,एसआई चंदन बिष्ट,एसआई प्रियांशु जोशी, एसआई मोहन चंद्र जोशी,एसआई दीपक बहुगुणा,एएसआई नवीन जोशी, एएसआई अमित कुमार, एएसआई संतोष खरवार,मालखाना इंचार्ज नंदू जोशी,हेड कांस्टेबल प्रवीण गोस्वामी, दिलीप कुमार,हिमांशु टम्टा,महेश राम,हरि सिंह बिष्ट, ममता आर्य,सुनीता आदि मौजूद रहे।
कोतवाल ने परिसर में खाली पड़े स्थान को पार्क के रूप में विकसित कर करने का प्रस्ताव रखा
रुद्रपुर। कोतवाली का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी सिटी को कोतवाल प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी ने कोतवाली परिसर में खाली पड़े स्थान को पार्क के रूप में विकसित कर उसे सुंदर बनाने का प्रस्ताव रखा। जिस पर एसपी सिटी ने सकारात्मक आश्वासन दिया।
एसपी सिटी ने कोतवाली परिसर की सुरक्षा को देखते हुए ऊंची बाउंड्री वॉल कराने के निर्देश दिए
रुद्रपुर। शनिवार को कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे एसपी सिटी ने कोतवाली परिसर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाउंड्री वॉल को और ऊंचा करने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क और महिला निरीक्षक के कक्ष का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां आने वाली महिलाओं के साथ-साथ छोटे बच्चों के लिए खेलने की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। वहीं दूसरी ओर कोतवाल ने कोतवाली की नाली में बगल में स्थित सीर गोटिया से आने वाली गंदगी से अवगत कराया। एसपी ने इस कार्रवाई की बात कही।


मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
