महापौर विकास शर्मा ने हरिद्वार पहुंचे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत,नरेंद्र मोदी,अमित शाह के नेतृत्व में 2027 में दोबारा बनेगी सरकार
केन्द्रीय गृह मंत्री ने उत्तराखंड की प्रगति को नई गति देते हुए 1100 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया
हरिद्वार। महापौर विकास शर्मा ने उत्तराखंड के महत्वपूर्ण दौरे पर आए केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में शिष्टाचार भेंट की। महापौर ने देवभूमि आगमन पर गृह मंत्री अमित शाह को गुलाब का फूल भेंट कर अभिनंदन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। हरिद्वार में आयोजित ‘धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस ऐतिहासिक रैली के दौरान उन्होंने केन्द्रीय गृह मंत्री के ओजस्वी संबोधन को सुना और उसे कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए महापौर विकास शर्मा ने कहा कि धामी सरकार के चार सफल वर्षों के उपलक्ष्य में आयोजित यह रैली भव्यता और जन-उत्साह की दृष्टि से अभूतपूर्व रही। केन्द्रीय गृह मंत्री ने उत्तराखंड की प्रगति को नई गति देते हुए 1100 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। महापौर ने इन योजनाओं को राज्य के लिए मील का पत्थर बताते हुए कहा कि केन्द्र सरकार के इस सहयोग से प्रदेश के समग्र विकास का मार्ग और अधिक सुदृढ़ हुआ है। इन परियोजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचेगा।महापौर ने कहा कि अमित शाह के संबोधन ने संगठन और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है। उनके ओजस्वी विचारों से प्रेरित होकर प्रत्येक कार्यकर्ता अब और अधिक प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा और पार्टी संगठन के कार्यों में जुटेंगे। गृह मंत्री ने प्रदेश में तीसरी बार प्रचण्ड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने के आह्वान पर महापौर ने कहा कि यह संकल्प निश्चित रूप से पूर्ण होगा।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन एवं सीएम धामी के युवा नेतृत्व में भाजपा 2027 में फिर से इतिहास रचेगी। जनता का अटूट विश्वास और सरकार के विकासपरक कार्य यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार भारी बहुमत के साथ सत्ता में आए।


मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
