टी 20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत,फाइनल मुकाबले में न्यूज़ीलैंड को हराया,सिटी क्लब में मेयर विकास शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार समेत सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमियों ने देखा मैच, जमकर आतिशबाजी छोड़ी
भारत की जीत पर शहर में जगह-जगह जश्न का माहौल
रुद्रपुर। रविवार शाम को टी 20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला हुआ। फाइनल मैच देखने को काशीपुर बाईपास रोड रुद्रपुर सिटी क्लब में मेयर विकास शर्मा ने युवा साथियों के साथ टी-20 विश्व कप में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मुकाबले का उत्साहपूर्वक आनंद लिया। इस दौरान सभी ने भारतीय टीम की शानदार बल्लेबाज़ी और बेहतरीन प्रदर्शन का उत्साह के साथ समर्थन किया।मैच के दौरान पूरे वातावरण में देशभक्ति और खेल भावना का उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। युवा साथियों के साथ मिलकर भारतीय टीम का हौसला बढ़ाया और इस ऐतिहासिक जीत पर पूरी टीम इंडिया को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। भारत की शानदार जीत पर लोगों ने जमकर आतिशबाजी छोड़ी। इस दौरान मेयर विकास शर्मा ने कहा कि क्रिकेट देश को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जो युवाओं में ऊर्जा, उत्साह और एकता की भावना को मजबूत करता है। उधर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी भारत की शानदार जीत पर खुशी जाहिर करते हुए सभी को बधाई दी। वहीं दूसरी ओर भारत की शानदार जीत पर खेड़ा कालोनी, बाजार क्षेत्र, ट्रांजिट कैंप क्षेत्र समेत शहर के अन्य जगहों पर खुशी जताई गई और आतिशबाजी छोड़ी।



मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
