नकाबपोश व हेलमेट पहने दो लोगों ने बुजुर्ग महिला को सम्मोहित कर 15 लाख के जेवरात हड़पे,इससे पहले एक व्यक्ति मिला था
बाजार के लिए घर से निकली शांति विहार कालोनी निवासी बुजुर्ग महिला के साथ रेलवे क्रॉसिंग मोड़ पर घटी घटना
रुद्रपुर। घर से बाजार के लिए निकली बुजुर्ग महिला को रेलवे क्रॉसिंग के पास नकाबपोश और हेलमेट पहने दो लोग मिले। इससे पहले एक व्यक्ति मिला था। महिला को अपनी बातों में उलझाकर सम्मोहित किया। इसके बाद महिला से जेवरात उतरवा कर चलते बने।शांति विहार कॉलोनी निवासी बुजुर्ग महिला रजनी गर्ग रविवार की दोपहर को घर से बाजार के लिए निकले ही थी।अचानक रेलवे क्रॉसिंग मोड पर एक युवक मिलता है और बाबा नाम बोलते हुए पता पूछता है। थोड़ी दूर चलने के बाद अचानक नकाबपोश व हेलमेट पहने दो व्यक्ति और मिलते है और बुजुर्ग महिला से मानसिक व शारीरिक परेशानी का हवाला देते हुए बातों-बातों में सम्मोहित कर देते है और बुजुर्ग महिला से आभूषण सहित सारी जानकारी लेते है। बुजुर्ग महिला रजनी ने बताया कि दोनों व्यक्तियों की बातों के दौरान उसके सोचने समझने की क्षमता शून्य हो चुकी थी। जिसके बाद महिला अपने घर जाती है और अलमारी का लॉकर खोलकर 12 से 13 तोले सोने के आभूषण छिपाकर सम्मोहन करने वाले व्यक्तियों को दे देती है। जैसे ही बुजुर्ग महिला ने आरोपियों द्वारा दी गई पोटली को घर जाकर खोला तो पोटली के अंदर आभूषण के स्थान पर पत्थर रखे हुए थे। झांसा देकर उडाए गए आभूषण की कीमत 15 लाख रुपये अधिक बताई जा रही है। आभूषण से भरा छोटा बैग मिलते ही आरोपी मौके से फरार हो गए और थोडी देर बाद होश आने पर बुजुर्ग महिला ने घटना की जानकारी अपने बेटे-बहू को दी,लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने घटना की जानकारी ली और घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया। फिलहाल आरोपियों का पता नहीं चल सका है।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
