जान लेवा का मुख्य आरोपी रुद्रा अस्पताल का संचालक डॉ सचिन मंडल गिरफ्तार,कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा
पुलिस मामले में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही
रूद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र किच्छा रोड स्थित रुद्रा अस्पताल के पास बीते दिनों हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी डॉ- सचिन मंडल को गिरफ्रतार कर लिया है। अस्पताल संचालक पर जानलेवा हमले सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था। पुलिस इस मामले में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस के मुताबिक बीती 28 फरवरी की रात किच्छा रोड स्थित रुद्रा अस्पताल और उसके बगल में स्थित एक सर्विस सेंटर के कर्मचारियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष शुरू हो गया। खूनी संघर्ष में सुभाष कॉलोनी निवासी दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हमले में उनके सिर पर गहरी चोटें आई थीं, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। घायलों के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रुद्रा अस्पताल के संचालक डॉ- सचिन मंडल पुत्र सतीश कुमार मंडल व उनके अन्य साथियों के खिलाफ धारा 307 समेत कई अन्य संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया था। हालांकि यह मामला रम्पुरा चौकी क्षेत्र का था, लेकिन निष्पक्ष जांच के उद्देश्य से इसकी विवेचना बगवाड़ा पुलिस चौकी के उपनिरीक्षक मोहन चंद्र जोशी को सौंपी गई थी। विवेचनाधिकारी मोहन चंद्र जोशी ने घटनास्थल का मुआयना करने और साक्ष्यों के संकलन के बाद आरोपी डॉ- सचिन मंडल को गिरफ्रतार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश करने की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस सूत्रें के अनुसार, घटना के समय डॉ- मंडल के साथ मौजूद अन्य आरोपियों की शिनाख्त कर ली गई है और उनकी गिरफ्रतारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। विवेचक ने बताया कि डाक्टर के अस्पताल की भी जांच को सीएमओ को पत्र लिखा जाएगा।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
