अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक सवार युवक की मौत,दो चोटिल,परिवार में कोहराम
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा
रुद्रपुर। काशीपुर रोड पर सड़क किनारे खड़े बाईक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायलों में एक युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कोतवाली बिलासपुर पदमापुरी रामपुर निवासी संजीत उम्र 25 पुत्र रामबाबू सैनी बाईक से काशीपुर रोड पर कीरतपुर मोड़ के पास खड़ा था। इसके साथ दो अन्य युवक भी थे। बताया जा रहा है कि इसी बीच तेज गति से आ रहा अज्ञात वाहन ने बाईक में टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गए। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने घायलों में संजीत को मृत घोषित कर दिया। जबकि चिकित्सकों ने अन्य घायल सोमपाल, रोहित को हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर मृतक का बड़ा भाई दिलीप समेत अन्य परिवार के लोग पहुंचे। मृतक तीन भाईयों में छोटा था। कोहराम मच गया। सूचना पर चौकी प्रभारी बगवाड़ा सुरेन्द्र रिंगवाल, दिलीप कुमार पहुंचे। उन्होंने जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा है। फिलहाल आरोपी चालक के खिलाफ पुलिस में तहरीर नहीं दी है।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
