फरार चल रहे वारंटियों की धरपकड़ को लेकर पुलिस कार्रवाई तेज, अलग-अलग मामलों में दो वारंटी दबोचे,कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई
एसएसपी के निर्देश पर जनपद में पुलिस वारंटियों के खिलाफ कर रही कार्रवाई
रूद्रपुर। एसएसपी के आदेशानुसार जनपद में वारंटियों और वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत कोतवाली रूद्रपुर की चौकी बगवाड़ा पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है। पुलिस के मुताबिक चौकी बगवाड़ा पुलिस ने पहली कार्रवाई में फौजी वाद संख्या 2361/2018, जो कि धारा 279/304A (सड़क दुर्घटना में मृत्यु) के तहत पंजीकृत था, से संबंधित वारंटी कमलजीत सिंह पुत्र जगजीत सिंह को गिरफ्तार किया। मूल रूप से लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश निवासी कमलजीत सिंह वर्तमान में किच्छा के चकोनी ग्राम में रह रहा था। पुलिस ने उसे शिमला पिस्तौर स्थित उसकी कंपनी ‘बीके पैकेजिंग’ से दबोचा। इसके अलावा पुलिस ने केस संख्या 39/2024, धारा 504/506 (गाली-गलौज और धमकी) से संबंधित वारंटी अरविंद शर्मा पुत्र जगत स्वरूप शर्मा को बगवाड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। अरविंद शर्मा प्रीतनगर मलसी का निवासी है। पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है। पुलिस टीम में एसआई मोहन चन्द्र जोशी, कांस्टेबल ललित मोहन,कांस्टेबल नवीन गिरी शामिल रहे। चौकी प्रभारी ने बताया कि न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंटों के अनुपालन में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों को कानून के दायरे में लाया जा सके।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
