उत्तराखंड एसटीएफ व रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्रवाई, एक गैंगवार में किसी बड़ी घटना होने से पहले एक शूटर को 3 लोडेड वेपन के साथ दबोचा, वर्तमान में रामपुर व जनपद ऊधमसिंह नगर से 307 के मुकदमें में था फरार
आपसी रंजिश के चलते दूसरे पक्ष की हत्या की फिराक में था अपराधी उत्तराखंड एसटीएफ व पुलिस की सक्रियता से टली बड़ी वारदात
अभियुक्त पर यूपी-उत्तराखंड में लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, बलवा समेत 1 दर्जन आपराधिक दर्ज है मुकदमें
रुद्रपुर। उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने एसटीएफ को उत्तराखंड में सक्रिय गैंग/गैगस्टर व अवैध हथियारों के खिलाफ धरपकड़ के निर्देश दिये गए है। वर्तमान में राज्य में चलाये जा रहे सत्यापन अभियान के तहत एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने सभी एसटीएफ टीमो को अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिक, घुसपैठियों, बांग्लादेशी तथा संदिग्ध बाहरी व्यक्तियों को चिन्हित कर कार्रवाई के निर्देश दिये थे। एक टीम का गठन कर सक्रिय गैंग व अवैध हथियारों के संबंध में कार्रवाई कर उनकी गिरफ्तारी को उचित दिशा-निर्देश दिये। इसी
आदेशानुसार एसटीएफ कुमाऊं टीम ने थाना रुद्रपुर की टीम ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि एसटीएफ टीम सक्रिय गैंग एवं जेलो में निरूद्ध कुख्यात अपराधियों व गैंगस्टरों की निरन्तर निगरानी कर उन पर सतर्क दृष्टि रखी जाती है । गुरुवार को एक अपराधी सन्दीप चौहान पुत्र श्री तेजपाल चौहान निवासी मलिक फार्म, डिबडिबा थाना बिलासपुर जनपद रामपुर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 3 लोडेड तमंचों व 11 कारतूस भी बरामद किया। गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अपराधी की दूसरे गैंग के साथ चल रही रंजिश के चलते अपना एक गैंग संचालित कर वारदात की फिराक में घूम रहा था एसटीएफ को वारदात की आशंका के होने का सटीक इनपुट मिलने पर टीम को कार्रवाई का आदेश दिया। जिस पर टीम ने घेराबन्दी कर गैंग का सरगना सन्दीप उर्फ सनिया पकड़ा गया।कुछ अपराधी भागने में सफल रहे। मौके से भारी मात्रा में लोडेड हथियार व जिन्दा कारतूस बरामद हुए। उन्होंने बताया कि अब तक की पूछताछ में गिरफ्तार अपराधी ने बताया कि वह अपने गैंग के साथ कुछ दिनों से दूसरे पक्ष की हत्या करने फिराक में था। मौका मिलते ही या आमना-सामना होते ही उन पर गोली चलाते।एसटीएफ की सक्रियता व सटीक मुखबिरी से बड़ी घटना होने से बची है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ यूपी और उत्तराखंड में कई मुकदमें दर्ज हैं और वह वर्तमान में 307 के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई करेगी।
गिरफ्तार अभियुक्त—–
सन्दीप चौहान पुत्र श्री तेजपाल चौहान निवासी मलिक फार्म, डिबडिबा थाना बिलासपुर जनपद रामपुर यूपी से
03 अवैध तमंचे .315 बोर
11 जिन्दा कारतूस।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास—–
1. 739 / 2016 बिलासपुर रामपुर उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 धारा 3(1),
2 155 / 2023 बिलासपुर रामपुर आईपीसी धारा 323, 336, 352, 504, 506,
3 200 / 2023 बिलासपुर रामपुर IPC धारा 413, 414,
4 146 / 2024 बिलासपुर रामपुर आर्म्स एक्ट धारा 25, 27, 3 तथा आईपीसी 307, 34,
5 310 / 2024 बिलासपुर रामपुर आर्म्स एक्ट 25, 3 तथा बीएनएस 2023 धारा 109(1), 324(2), 332(बी)।
6 204 / 2025 बिलासपुर रामपुर बीएनएस 2023 धारा 115(2), 126(2), 351(2), 352,
7 290 / 2025 बिलासपुर रामपुर आर्म्स एक्ट धारा 25, 3,
8 003 / 2026 बिलासपुर रामपुर बीएनएस 2023 धारा 109(1), 115(2), 118(1), 126(2), 190, 191(2), 191(3), 352।
9 0058/2026 बिलासपुर रामपुर बीएनएस 2023 धारा 109(1), 190, 191(2), 191(3), 351(3), 352।
10 91/2026 रुद्रपुर बीएनएस 109/191(2),191(3),3(5) 351(3)।
उत्तराखंड एसटीएफ कुमाऊं निरीक्षक एमपी सिंह,एसआई बृजभूषण गुररानी,एसआई प्रकाश भगत,गोविन्द बिष्ट, हेड कांस्टेबल जगपाल सिंह,हेड कांस्टेबल संजय कुमार,हेड कांस्टेबल गुरवंत सिंह समेत
थाना रुद्रपुर टीम निरीक्षक मनोज रतूड़ी, एसएसआई अनिल जोशी, एएसआई अमित कुमार,हरीश बिष्ट,ताजवीर शाही,दीपचन्द पाटनी,चालक नरेश जोशी आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
