जिला पंचायत निधि से संजयनगर मेहतोष में इंटरलॉकिंग टाइल सड़क की पूर्व विधायक ठुकराल ने नींव रखी,बोले जन-जन की समस्याओं का समाधान करना उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता रही
मुख्य मार्ग से राजकीय प्राथमिक विद्यालय तक सड़क निर्माण का फीता काट और नारियल तोड़ कर किया शुभारंभ
रुद्रपुर। ग्राम संजयनगर महतोष में जिला पंचायत निधि के अंतर्गत मुख्य मार्ग से मंदिर व राजकीय प्राथमिक विद्यालय तक इंटरलॉकिंग टाइल सड़क निर्माण कार्य का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सड़क का विधिवत फीता काटकर और नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की नींव रखी। इस मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास और जन-जन की समस्याओं का समाधान करना उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से ग्रामीण इस मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे थे, ताकि मंदिर और विद्यालय आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और नन्हें बच्चों को कीचड़ व गंदगी से मुक्ति मिल सके। ठुकराल ने कहा कि वह राजनीति को सेवा का माध्यम मानते हैं और पद पर रहें या न रहें, जनता के सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में विकास की गति को रुकने नहीं दिया जाएगा और अन्य लंबित कार्यों को भी जल्द पूरा कराया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान सुखदेव हालदार,आरिफ गाजी,ललित बिष्ट,रोहित घीक,हर्षित गाईन,सूरज हाल्दार, अशरफ अली, सावेश गाजी, बिल्लू, मो. खालिक, अमृत राय, साजिद, मंगल हाल्दार, रमनी मृधा, कृष्णा मण्डल, अंकित बठला, भोला राय, गोलू गाइन, कृष विश्वास, राजीव बैरागी आदि लोग मौजूद थे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
