पुलिस ने कोर्ट से रिमांड पर लिए गए अभियुक्त की निशानदेही पर दो और चोरी की बाईकें बरामद करने में सफलता हासिल की
काशीपुर रोड पर निर्माणाधीन रिंग रोड के समीप जंगल से बरामद की, पुलिस अभियुक्त को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही
रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में रिमांड पर लिए गए अभियुक्त की निशानदेही पर दो और चोरी की बाईकें बरामद करने में सफलता हासिल की है। बरामद वाहन काशीपुर रोड पर निर्माणाधीन रिंग रोड के समीप जंगल से बरामद की हैं। पुलिस ने बीते 5 मार्च 2026 को जनता ने एक बाईक चोर को रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। पुलिस की कड़ी पूछताछ के बाद इस मामले में दो अभियुक्तोंकृ महेंद्र सैनी और सुहिल उर्फ साहिल पुत्र छोटे, निवासी टांडा हुरमतनगर, बिलासपुर रामपुर को गिरफ्रतार किया था। पुलिस 6 मार्च को चोरों की निशानदेही पर बिलासपुर क्षेत्र से तीन चोरी की बाइकें पहले ही बरामद की जा चुकी थीं। जिसके बाद चोरों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था। पुलिस के मुताबिक अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वीकार किया था कि उन्होंने कुछ और बाईकें भी चोरी की हैं। इसी आधार पर पुलिस ने अभियुक्त साहिल का न्यायालय से पुलिस अभिरक्षा रिमांड प्राप्त किया। रिमांड के दौरान कड़ाई से पूछताछ करने पर साहिल ने अन्य छिपाए गए वाहनों की जानकारी दी। पुलिस ने 13 मार्च को उसे लेकर काशीपुर रोड स्थित निर्माणाधीन रिंग रोड के पास पहुंची, जहां झाड़ियों और जंगल के बीच छिपाकर रखी गई दो और बाईकें बरामद की। पुलिस ने बरामद दोनों बाईकें को कब्जे में ले लिया है। शनिवार को अभियुक्त साहिल को बरामद माल के साथ पुनः कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस सफल बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में बाजार पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह, अपर उपनिरीक्षक अमित कुमार, कांस्टेबल हरीश रावत आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
