शक्तिफार्म चौकी प्रभारी समेत आठ पुलिस कर्मी लाइन हाजिर,
अवैध खनन में अंकुश लगाने में नाकाम होने पर और लापरवाही बरतने पर एसएसपी की कार्रवाई, अधीनस्थों में हड़कंप
पिछले दिनों एसएसपी को मिली थी अवैध खनन की शिकायतें, लापरवाही मिलने पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई की भी चेतावनी
रुद्रपुर। जनपद की चौकी शक्तिफार्म क्षेत्र में अवैध खनन में अंकुश लगाने में नाकाम चौकी प्रभारी शक्तिफार्म प्रकाश चंद्र भट्ट समेत चौकी में तैनात आठ पुलिस कर्मियों पर एसएसपी अजय गणपति की गाज गिरी। एसएसपी ने सभी को लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी की कार्रवाई से अधीनस्थों में हड़कंप मच गया। अवैध खनन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लापरवाही मिलने पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जनपद में अवैध खनन रूकने का नाम नहीं ले रहा है। काशीपुर, कुंडा, आईटीआई,किच्छा, बाजपुर, शक्ति फार्म, सितारगंज समेत अन्य क्षेत्रों में खनन माफिया बेखौफ होकर खनन कर रहे है। खनन विभाग भी अंकुश लगाने में नाकामयाब साबित हो रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पिछले दिनों शक्तिफार्म में अवैध खनन की शिकायत एसएसपी अजय गणपति को मिली थी। साथ ही समाचार पत्रों में भी खबर प्रकाशित हुई थी। इस पर एसएसपी ने जांच के निर्देश दिए थे। जांच में अवैध खनन की पुष्टि होने पर सोमवार को एसएसपी ने अवैध खनन पर अंकुश लगाने में नाकाम होने और डयूटी में लापरवाही बरतने में शक्तिफार्म चौकी प्रभारी समेत आठ पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी ने लाइन हाजिर किए पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन में आमद कराने के निर्देश दिए। वहीं दूसरी ओर एसएसपी की कार्रवाई से अधीनस्थों में हड़कंप मचा हुआ है।
इन पुलिस कर्मियों पर हुई कार्रवाई—–
1-शक्तिफार्म चौकी प्रभारी प्रकाश चंद भट्ट
2-अपर उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह बोरा
3-हेड कांस्टेबल भूपेन्द्र प्रसाद
4-कांस्टेबल दीपक सिंह नेगी
5-कांस्टेबल भवान सिंह
6-कांस्टेबल भुवन चन्द्र आर्या
7-कांस्टेबल तुलसी प्रसाद भट्ट
8-कांस्टेबल हरीश कबड़वाल

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
